{"_id":"6944c76791d31aa53f07c2b5","slug":"woman-suspected-of-child-theft-released-after-producing-documents-2025-12-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: बच्चे के गोरे रंग ने मुसीबत में डाल दी मां...आगरा में हुआ ऐसा वाक्या, जानकर रह जाएंगे हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बच्चे के गोरे रंग ने मुसीबत में डाल दी मां...आगरा में हुआ ऐसा वाक्या, जानकर रह जाएंगे हैरान
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 19 Dec 2025 09:03 AM IST
सार
बच्चे के गोरे रंग ने उसकी मां को मुसीबत में डाल दिया। महिला को लोगों ने बच्चा चोरी के शक में पकड़ लिया। पुलिस बुला ली गई। इस महिला को अपने बच्चे के जन्म के सबूत देने पड़े, तब पुलिस ने उसे छोड़ा।
विज्ञापन
नवजात शिशु (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : freepik.com
विज्ञापन
विस्तार
आगरा के कोतवाली के सराफा बाजार नमक की मंडी में बृहस्पतिवार को भीख मांग रही महिला के साथ बच्चे को देखकर सराफ इकट्ठा हो गए। महिला का रंग काला लेकिन बच्चे का गोरा था। बच्चा चोरी के शक में महिला को थाने ले गए। पुलिस ने बच्चे के जन्म से जुड़े कागजात देखने के बाद महिला को छोड़ा।
Trending Videos
घटना शाम 6 बजे की है। ईदगाह कुतलूपुर निवासी सराफ शुभम सोनी ने बताया कि बाजार में एक महिला लोगों से खाने का सामान मांग रही थी। उसके हाथ में बच्चा था। दोनों के रंग में बहुत अंतर था। बच्चा चोरी का शक हुआ। महिला से बच्चे का नाम पूछा तो उसने नाम बताया लेकिन घबरा गई। वह बिना कुछ सामान लिए तुरंत जाने लगी तो शक बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना प्रभारी का कहना है कि महिला एसएन मेडिकल काॅलेज के पास खाली स्थान में झोपड़ी डालकर रहती है। पति मजदूरी करता है। चार बच्चे हैं। जिस बच्चे के बारे में लोग शक जता रहे थे, उसके जन्म से संबंधित कागजात महिला ने दिखा दिए। पूरी जानकारी होने पर महिला को छोड़ दिया गया।
