फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Yogi Adityanath Unveils Mega 6,466 Cr Plan to Transform Agra into Next Noida Ahead of 2027 Polls

UP: विकास और विरासत की पिच पर सीएम योगी ने बिछाई सियासी बिसात, चुनाव 2027 के लिए तैयार ब्लूप्रिंट

Wed, 08 Apr 2026 09:54 AM IST
Dhirendra Singh देश दीपक तिवारी, अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
देश दीपक तिवारी, अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 08 Apr 2026 09:54 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 6,466 करोड़ की परियोजनाओं के साथ आगरा को दूसरा नोएडा बनाने का विजन पेश किया। ग्रेटर आगरा, मेट्रो और मेगा प्रोजेक्ट्स के जरिये 2027 चुनाव से पहले विकास को बड़ा मुद्दा बनाया जा रहा है।

विज्ञापन
Yogi Adityanath Unveils Mega 6,466 Cr Plan to Transform Agra into Next Noida Ahead of 2027 Polls
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को ताजनगरी में 6,466 करोड़ की विकास परियोजनाओं के जरिये न केवल आगरा का नक्शा बदलने की नींव रखी, बल्कि विधानसभा चुनाव 2027 के लिए एक राजनीतिक ब्लूप्रिंट भी पेश कर दिया। ग्रेटर आगरा के रूप में एक नई औद्योगिक और रिहायशी योजना का शिलान्यास कर मुख्यमंत्री ने शहरी मतदाताओं, युवाओं और निवेशकों को एक साथ साधने की कोशिश की।
विज्ञापन


 

रहनकलां की जनसभा में मुख्यमंत्री के नोएडा मॉडल वाले बयान की गूंज सबसे अधिक रही। स्थानीय निवासी रामवीर सिंह और रायपुर के गौरव सिंह जैसे युवाओं का मानना है कि विपक्ष के बेरोजगारी वाले प्रहारों की काट के लिए सरकार ने रोजगार और औद्योगिक विस्तार का दांव खेला है। आगरा को दूसरे नोएडा के रूप में विकसित करने का वादा सीधे तौर पर उन नए वोटर को अपनी ओर खींचने की कवायद है, जो बेहतर भविष्य की तलाश में पलायन करने को मजबूर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि ग्रेटर आगरा की टाउनशिप के सेक्टरों का नाम गंगा, यमुना और सरस्वती जैसी 10 पवित्र नदियों पर रखना भाजपा की विकास भी, विरासत भी की रणनीति का हिस्सा है। यह सीधे तौर पर ध्रुवीकरण की पारंपरिक राजनीति से इतर सांस्कृतिक समावेश के जरिये मतदाताओं को एकजुट करने का प्रयास है। ऐसी योजनाएं उन लोगों को आकर्षित करती हैं जो आधुनिक सुविधाएं तो चाहते हैं, लेकिन अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ाव भी महसूस करना चाहते हैं।
विज्ञापन

2027 के लिए तैयार हो रहा विकास का रिपोर्ट कार्ड
खराब मौसम के बावजूद उमड़ी भीड़ को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने स्पष्ट कर दिया कि 2027 की लड़ाई केवल वादों पर नहीं, बल्कि डिलीवरी रिपोर्ट कार्ड पर लड़ी जाएगी। आगरा मेट्रो, रबर डैम, एयरपोर्ट टर्मिनल और ग्रेटर आगरा जैसे मेगा प्रोजेक्ट्स इसी रणनीति का हिस्सा हैं। भाषण के दौरान मुख्यमंत्री ने माफियाओं पर कार्रवाई और कानून-व्यवस्था का जिक्र कर सुरक्षा की प्रतिबद्धता को दोहराया। राजनीतिक पंडितों का मानना है कि सुरक्षा, समृद्धि और सनातन के इस त्रिकोण पर सवार होकर भाजपा आगामी चुनावों में उतरने की तैयारी में है। ग्रेटर आगरा के बहाने रीयल एस्टेट और व्यापारिक समीकरणों में होने वाला बदलाव स्थानीय स्तर पर भाजपा के पक्ष में एक लहर पैदा कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed