फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Akhilesh Yadav took a jibe at government on bulldozer action then CM Yogi gave this answer

वार vs पलटवार: बुलडोजर एक्शन पर अखिलेश ने सरकार पर कसा तंज... CM योगी ने दिया ये जवाब; ऐसे शुरू हुई जुबानी जंग

Wed, 04 Sep 2024 03:53 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 04 Sep 2024 03:53 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी ने तंज कसते हुए कहा कि दंगाइयों के सामने नाक रगड़ने वाले बुलडोजर नहीं चला सकते। बुलडोजर चलाने के लिए बुलडोजर जैसी इच्छाशक्ति चाहिए।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav took a jibe at government on bulldozer action then CM Yogi gave this answer
अखिलेश यादव और सीएम योगी के बीच जुबानी जंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में बुलडोजर की कार्रवाई को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। प्रदेश के मौजूदा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बीच जुबानी जंग जारी है। इसकी शुरुआत बुलडोजर एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव के रिएक्शन से हुई। उन्होंने कहा है कि 2027 में सपा की सरकार बनने के बाद उत्तर प्रदेश के सभी बुलडोजरों का रुख गोरखपुर की ओर होगा। उन्होंने यह बात कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान कही। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी ने तंज कसते हुए कहा कि दंगाइयों के सामने नाक रगड़ने वाले बुलडोजर नहीं चला सकते। 

विज्ञापन

बुलडोजर दिमाग से नहीं स्टेयरिंग से चलता है: अखिलेश यादव
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर जवाब देते हुए कहा कि बुलडोजर के पास दिमाग नहीं होता है वो स्टेयरिंग से चलता है। जनता कब स्टेयरिंग बदल दे कोई नहीं जानता है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि दिल्ली वाले कब स्टेयरिंग बदल दे कोई नहीं जानता है। बता दें कि बुधवार को एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बयान दिया था कि बुलडोजर पर हर एक का हाथ फिट नहीं हो सकता। इसके लिए दिल और दिमाग दोनों चाहिए। उन्होंने कहा कि जिसमें बुलडोजर जैसी क्षमता और दृढ़ प्रतिज्ञा हो, वही बुलडोजर चला सकता है। दंगाइयों के सामने नाक रगड़ने वाले लोग बुलडोजर के सामने वैसे ही पस्त हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों के खिलाफ षडयंत्र रच रही है सरकार: अखिलेश यादव
69000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों के प्रदर्शन पर अखिलेश यादव ने कहा कि इस समय सबसे ज्यादा कोई परेशान हैं तो वो शिक्षक हैं। हाईकोर्ट ने सूची रद्द कर दी है अब सरकार उनके खिलाफ षडयंत्र रच रही है।

विज्ञापन

बुलडोजर चलाने के लिए बुलडोजर जैसी इच्छाशक्ति चाहिए: सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि अपराधियों पर बुलडोजर चलाने के लिए बुलडोजर जैसी इच्छाशक्ति चाहिए। दंगाइयों के सामने नाक रगड़ने वाले बुलडोजर नहीं चला सकते हैं। मुख्यमंत्री योगी ने यह बयान अखिलेश यादव की उस टिप्पणी के जवाब में दिया है जिसमें अखिलेश यादव ने कहा था कि सत्ता में आए तो 2027 के बाद बुलडोजर को गोरखपुर की तरफ मोड़ देंगे। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अब टीपू भी सुल्तान बनने के सपने देख रहे हैं। कुछ समय पहले एक नाटक आता था मुंगेरी लाल के हसीन सपने, आज वह लोग भी सपने देख रहे हैं। यह लोग सपना देख रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed