सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   12 Hindu Sammelan in Aligarh today

Hindu Sammelan: अलीगढ़ में आज 12 स्थानों पर होंगे हिंदू सम्मेलन, हर घर से पहुंचने की अपील

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 01 Feb 2026 11:38 AM IST
विज्ञापन
सार

अलीगढ़ में अचलताल स्थित रामलीला मैदान, आईटीआई मैदान, मॉर्डन गार्डन, रामघाट रोड, शक्ति नगर पार्क, विजडम स्कूल, पुष्प कमल स्कूल, शंकर विहार, अयप्पा मंदिर स्थित क्षेत्र में हिंदू सम्मेलन होंगे।

12 Hindu Sammelan in Aligarh today
क्वार्सी बाईपास पर श्री पिपलेश्वर बालाजी मंदिर पर लगा हिंदू सम्मेलन का बैनर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

संघ शताब्दी वर्ष को लेकर अलीगढ़ जिले में 1 फरवरी को 12 से अधिक स्थानों पर विशाल हिंदू सम्मेलन होंगे। इन सम्मेलनों में संत और समाज की बड़ी संख्या में सहभागिता होगी। इसे लेकर शहर की बस्तियों में व्यापक संपर्क किया गया है। शनिवार देर शाम तक समाज के लोग सम्मेलनों की तैयारी में जुटे रहे।

Trending Videos


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर 1 फरवरी को अचलताल स्थित रामलीला मैदान में सुबह 11 बजे से सम्मेलन आयोजित किया गया है। यहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक बृज प्रांत के प्रचार प्रमुख कीर्ति कुमार सम्मेलन को संबोधित करेंगे। वीर सावरकर नगर के पटेल शाखा की ओर से आयोजित सम्मेलन में आरएसएस के प्रांत सेवा प्रमुख मदन मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा आईटीआई मैदान, मॉर्डन गार्डन, रामघाट रोड, शक्ति नगर पार्क, विजडम स्कूल, पुष्प कमल स्कूल, शंकर विहार, अयप्पा मंदिर स्थित क्षेत्र में सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। महानगर कार्यवाह रतन कुमार ने बताया कि सम्मेलन में संत और संघ के वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed