Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Ingraham School Director FIR Pipeline Damage Case

अलीगढ़ नगर निगम: इंग्राहम स्कूल निदेशक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, सरकारी पाइपलाइन क्षतिग्रस्त कर जोड़ने का आरोप

Thu, 19 Nov 2026 10:12 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Thu, 19 Nov 2026 10:12 AM IST
सार

अलीगढ़ नगर निगम ने इंग्राहम स्कूल के निदेशक के खिलाफप्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें सरकारी पाइप लाइन क्षतिग्रस्त कर अवैध रूप से जोड़ने का आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन
Aligarh Ingraham School Director FIR Pipeline Damage Case
अलीगढ़ नगर निगम - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ नगर निगम के जलकल विभाग के अवर अभियंता ने इंग्राहम स्कूल के निदेशक एसएन सिंह के खिलाफ थाना बन्नादेवी में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें सरकारी पाइप लाइन क्षतिग्रस्त कर अवैध रूप से जोड़ने का आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन


अवर अभियंता राकेश कुमार ने दर्ज कराई गई प्राथमिकी में कहा है कि नगर कलार ड्रेनेज से जल निकासी के लिए पाइपलाइन डाली गई है। किसी अज्ञात व्यक्ति ने खेतों की सिंचाई के लिए वेल्डिंग मशीन से छेद कर पाइपलाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे वहां लीकेज की समस्या उत्पन्न हो गई। विभागीय निरीक्षण में सामने आया कि इंग्राहम स्कूल के मालिक एसएन सिंह ने नगर निगम की नियमानुसार अनुमति या एनओसी लिए बिना पाइपलाइन को अवैध रूप से तोड़कर व्यक्तिगत कार्य के लिए रजबहा से जोड़ लिया है। 
विज्ञापन


विभाग ने इसे सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचाने, जल प्रवाह का मार्ग बदलने, चोरी और सरकारी कार्य में बाधा डालने का गंभीर कृत्य माना है। नगर आयुक्त की स्वीकृति मिलने के बाद इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीओ द्वितीय धनंजय सिंह ने बताया कि इस मामले में सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम, 1984 की धारा 3 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed