फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh PDA Panchayat Samajwadi Party Jansabha

अलीगढ़: पीडीए पंचायत एवं सपा जनसभा, विधानसभा चुनाव 2027 में भाजपा को कड़ी टक्कर देने का आह्वान

Mon, 26 Oct 2026 10:50 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Mon, 26 Oct 2026 10:50 AM IST
सार

सपाई खेमे में पीडीए पंचायत के साथ ही विस चुनाव 2027 के लिए टिकट की दावेदारी बढ़ती जा रही है। कोल, शहर, बरौली और अतरौली विधानसभा क्षेत्र में लगातार पीडीए पंचायत कर टिकट के दावेदार अपना शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं।

विज्ञापन
Aligarh PDA Panchayat Samajwadi Party Jansabha
पीडीए पंचायत में जिला अध्यक्ष लक्ष्मी धनगर सहित अन्य - फोटो : पार्टी

विस्तार

सपा के अलीगढ़ प्रभारी व आगरा जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राकेश बघेल ने कहा है कि एसआईआर की आड़ में वोट चोरी का जवाब देना होगा। इसके लिए पीडीए को एकजुटता की ताकत दिखानी होगी। वह रविवार को कमिश्नरी के सामने आयोजित पीडीए पंचायत व जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि धनगर समाज के जाति प्रमाणपत्र बनवाने में आज भी बहुत मुश्किल आ रही है लेकिन सपा शासन में ऐसा नहीं होगा। भाजपा सरकार आम आदमी की समस्याएं कम करने की जगह बढ़ा रही है, जिससे लोगों में आक्रोश है। विस चुनाव 2027 में इसका जवाब दिया जाएगा। संविधान की रक्षा के लिए सपा दृढ़ संकल्पित है।

विज्ञापन


पूर्व विधायक वीरेश यादव ने कहा कि हर वर्ग इस वक्त सपा के साथ है। लोग भाजपा के शासन से परेशान हैं। छोटी-छोटी बातों के लिए लोगों को कानूनी डर दिखाया जा रहा है। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता नहीं रह गई है। लोकतंत्र के लिए यह सही नहीं है। जिलाध्यक्ष लक्ष्मी धनगर ने कहा कि बघेल समाज सपा के साथ है। पार्टी की नीतियों को कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचा रहे हैं। इस मेहनत का सुखद परिणाम आएगा।
विज्ञापन


पूर्व महानगर अध्यक्ष अज्जू इस्हाक ने कहा कि नानऊ रोड पर एक अस्पताल की बहुत जरूरत है जिससे अतरौली, छर्रा और सांकरा के मरीजों को उपचार मिल सके। सरकार आने पर इसका निर्माण कराया जाएगा। पूर्व जिलाध्यक्ष रत्नाकर पांडेय ने कहा कि कोल विस मुस्लिम बहुल है। इस समुदाय के लोग परेशान हैं। उनके मोहल्लों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। प्रदेश सचिव विनोद सविता ने कहा कि सपा की सरकार बनने पर गरीब महिलाओं को हर साल 40 हजार रुपये पेंशन दिए जाएंगे। 300 यूनिट बिजली मुफ्त और युवाओं को नौकरी मिलेगी। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष अश्विनी शर्मा, मुकेश माहेश्वरी और संजय शर्मा ने कार्यकर्ताओं से बूथ मजबूत करने का आह्वान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पार्षदों ने भी भरी हुंकार
पीडीए पंचायत में पार्षदों ने भी सपा के साथ हुंकार भरी। पंचायत में पार्षद शाहिद अल्वी, उस्मान खान, शमीम अल्वी, अकील अहमद, गुलजार, इमरान खान, शाकिर अब्बासी, सद्दाम अशरफी, शारिक मलिक, युनूस मलिक, इमरान, गुलफाम आदि मौजूद रहे।

शक्ति प्रदर्शन से टिकट की दावेदारी का दौर
सपाई खेमे में पीडीए पंचायत के साथ ही विस चुनाव 2027 के लिए टिकट की दावेदारी बढ़ती जा रही है। कोल, शहर, बरौली और अतरौली विधानसभा क्षेत्र में लगातार पीडीए पंचायत कर टिकट के दावेदार अपना शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं।

ये लोग सपा में हुए शामिल
कार्यक्रम में राहुल लोधी, जय सिंह कुशवाहा, अशोक कुशवाहा, कप्तान सिंह आदि ने समर्थकों के साथ सपा में शामिल होने का ऐलान किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि इन सभी के आने से पार्टी और मजबूत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed