अलीगढ़: दो थाना प्रभारी समेत आठ उपनिरीक्षक बदले, 21 निरीक्षक पुलिस लाइन भेजा, छह खंड शिक्षा अधिकारी के तबादले
अलीगढ़ एसएसपी नीरज जादौन ने दो थाना प्रभारियों समेत आठ उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है, चंडौस के थानाध्यक्ष मोनू कुमार आर्या को दादों और जवां की रेखा गोस्वामी को छर्रा भेजा गया है।
विस्तार
अलीगढ़ एसएसपी नीरज जादौन ने दो थाना प्रभारियों समेत आठ उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। थाना चंडौस के थानाध्यक्ष मोनू कुमार आर्या को थाना दादों का नया प्रभारी बनाया गया है। थाना जवां की थानाध्यक्ष रेखा गोस्वामी को स्थानांतरित कर थाना छर्रा भेजा गया है।
उपनिरीक्षकों में जितेंद्र सिंह पीलीवाल को अचलताल चौकी (थाना गांधी पार्क) से स्थानांतरित करके कोतवाली नगर का वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाया गया है। सुशील कुमार को हवाई अड्डा चौकी (थाना महुआखेड़ा) से हटाकर थाना देहलीगेट का वरिष्ठ उपनिरीक्षक नियुक्त किया गया है। महिपाल सिंह को थाना पिसावा से धनीपुर मंडी चौकी (थाना महुआखेड़ा) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। धनीपुर मंडी चौकी पर पहले तैनात रहे बिजेंद्र सिंह यादव को पुलिस लाइन भेज दिया गया है। इसके अतिरिक्त, सुभाष कुमार को थाना सासनी गेट से थाना छर्रा तथा योगेश कुमार को थाना टप्पल से स्थानांतरित कर थाना गोंडा में नई तैनाती दी गई है।
गैरजनपद स्थानांतरित 21 निरीक्षकों को पुलिस लाइन भेजा
विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत गैर जनपद स्थानांतरित 21 निरीक्षकों को पुलिस लाइन भेज दिया गया है। ये निरीक्षक जिले में नियमानुसार अपना कार्यकाल पूरा कर चुके हैं।
एसएसपी नीरज जादौन ने निरीक्षक वंशशीर पांडेय, अमरेश कुमार, अनुराग प्रकाश दीक्षित, महेश कुमार, राजवीर सिंह परमार, अनीस अहमद, इफ्तिखार अली, बालेंद्र सिंह, वेश अहमद, सुबोध कुमार, विनोद कुमार, वीरेंद्र सिंह, राधाकिशन, सरिता सिंह, सुधीर कुमार, शिव शंकर गुप्ता, प्रदीप कुमार, अशोक कुमार यादव, सुभाष बाबू सिंह, अनिल कुमार जयंत और चरण सिंह।
इसके अलावा थाना गोंडा, दादों, बरला और विजयगढ़ के प्रभारी निरीक्षकों के साथ-साथ टप्पल, अतरौली, खैर, क्वार्सी, गभाना, सिविल लाइन और साइबर क्राइम थाने व अपराध शाखा में तैनात निरीक्षक भी शामिल हैं।
अलीगढ़ के छह खंड शिक्षा अधिकारी के तबादले
प्रदेश स्तर पर सोमवार को बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात बीईओ (खंड शिक्षा अधिकारी) के तबादले कर दिए गए हैं। अलीगढ़ जनपद के बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात छह बीईओ के तबादले किए गए हैं। उनके स्थान पर नये बीईओ की तैनाती कर दी गई है।
बेसिक शिक्षा विभाग के अपर शिक्षा निदेशक मनोज कुमार द्विवेदी के इसके आदेश जारी कर दिए हैं। अलीगढ़ में तैनात बीईओ रामशंकर को हाथरस, अवधेश कुमार सोनकर को बुलंदशहर, विनोद कुमार को हाथरस, सुबोध कुमार को बुलंदशहर, जितेंद्र कुमार को कासगंज और विद्यानंदन देपुरिया को बदायूं भेजा गया है। इनके स्थान पर नोएडा से बीईओ चंद्रभूषण प्रसाद, हाथरस से गिरिराज सिंह, एटा से अमित सक्सेना, एटा से अंकित मिश्रा, बदायूं से दिलीप कुमार और संभल से देवेंद्र कुमार सिंह को अलीगढ़ भेजा गया है।
