{"_id":"6a9303e0410c3545040f71de","slug":"amu-aligarh-nagar-nigam-land-ownership-issue-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: एएमयू-नगर निगम की जमीन के स्वामित्व का मामला, 500 करोड़ रुपये जमीन विवाद में अगली सुनवाई 31 अगस्त को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: एएमयू-नगर निगम की जमीन के स्वामित्व का मामला, 500 करोड़ रुपये जमीन विवाद में अगली सुनवाई 31 अगस्त को
Sat, 29 Aug 2026 09:38 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sat, 29 Aug 2026 09:38 PM IST
सार
एएमयू व अलीगढ़ नगर निगम के बीच जमीन पर स्वामित्व को लेकर विवाद चल रहा है। बारिश के कारण अधिवक्ता कोर्ट नहीं पहुंच सके थे, जिसके कारण निर्धारित सुनवाई पूरी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
एएमयू
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के नगला पटवारी क्षेत्र की 3.863 हेक्टेयर जमीन को लेकर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) और नगर निगम के बीच चल रहे कानूनी विवाद में एक बार फिर तारीख बढ़ गई है।
विज्ञापन
27 अगस्त को लगातार हो रही बारिश के कारण अधिवक्ता कोर्ट नहीं पहुंच सके थे, जिसके कारण निर्धारित सुनवाई पूरी नहीं हो सकी। अब मामले में अगली सुनवाई 31 अगस्त को होगी। एसडीएम कोल डॉ. गजेंद्र पाल सिंह के अनुसार, 27 अगस्त को मामले की सुनवाई होनी थी।
विज्ञापन
हालांकि, अधिवक्ताओं की अचानक हड़ताल के कारण न्यायालय में केस से जुड़ी फाइल तक प्रस्तुत नहीं की जा सकी। इसके साथ ही, विवादित भूमि पर अपना मालिकाना हक जता रहे दोनों संस्थानों की तरफ से अब तक लिखित जवाब और स्वामित्व के समर्थन में पुख्ता राजस्व अभिलेख भी दाखिल नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन