{"_id":"69ec8398c0102f3c830ae16f","slug":"amu-film-club-event-involved-in-violence-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"AMU: फिल्म क्लब के कार्यक्रम में मारपीट की घटना में रिपोर्ट दर्ज, तीन नामजद के अलावा 20 अज्ञात बनाए आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AMU: फिल्म क्लब के कार्यक्रम में मारपीट की घटना में रिपोर्ट दर्ज, तीन नामजद के अलावा 20 अज्ञात बनाए आरोपी
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sat, 25 Apr 2026 02:34 PM IST
विज्ञापन
सार
फिल्म क्लब की ओर से कैनेडी हॉल में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा था। आरोप है कि कार्यक्रम में आरोपी युवक वहां पहुंचे और माहौल खराब करने लगे। आरोपी युवकों ने छात्र-छात्राओं के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। आयोजकों सहित उनकी टीम ने विरोध किया, तो आरोपियों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया।
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के कैनेडी ऑडिटोरियम में 21 अप्रैल को कार्यक्रम के दौरान हुई मारपीट और अभद्र व्यवहार की घटना पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। फिल्म क्लब के सेक्रेटरी अयान इकबाल की तहरीर पर थाना सिविल लाइन पुलिस ने फुजैल , सामिर, आरिश के अलावा करीब 20 अज्ञात को आरोपी बनाया है।
Trending Videos
विवि के फिल्म क्लब की ओर से कैनेडी हॉल में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा था। आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान फुजैल (एमएम हॉल), सामिर, आरिश के अलावा करीब 20 अज्ञात युवक वहां पहुंचे और माहौल खराब करने लगे। दर्ज रिपोर्ट के अनुसार आरोपी युवकों ने छात्र-छात्राओं के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। आयोजकों सहित उनकी टीम ने विरोध किया, तो आरोपियों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में एलएलबी के छात्र मोहम्मद शाद के चेहरे और आंख के पास गंभीर चोटें आई हैं। आरोप है कि आंख बाल-बाल बची।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना के बाद प्रॉक्टर कार्यालय के माध्यम से थाना सिविल लाइंस को शिकायत पत्र भेजा गया। इसमें छात्र अयान इकबाल ने आरोपियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। कहा कि दोषी छात्रों को तत्काल विश्वविद्यालय परिसर से निष्कासित किया जाए। पुलिस के अनुसार तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।

कमेंट
कमेंट X