फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMU student union elections declared

जेन-जी की जीत: एएमयू छात्र संघ चुनाव कार्यक्रम घोषित, 5 नवंबर को मतदान और मतगणना

Fri, 09 Oct 2026 01:00 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Fri, 09 Oct 2026 01:00 PM IST
सार

पांच नवंबर को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक संबंधित संकायों में मतदान होगा। दोपहर एक से दो बजे तक भोजनावकाश रहेगा। मतदान समाप्त होने के बाद शाम सात बजे से मतगणना शुरू होगी।

विज्ञापन
AMU student union elections declared
छात्र संघ चुनाव की घोषणा के बाद जश्न - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में छात्रसंघ चुनाव 2026-27 का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। चुनाव अधिकारी प्रो. जावेद तालिब की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, पांच नवंबर को विभिन्न संकायों में मतदान होगा। इसी दिन शाम सात बजे से मतगणना शुरू होगी, जो परिणाम घोषित होने तक जारी रहेगी। चुनाव कार्यक्रम जारी होने के साथ ही छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच चुनावी प्रक्रिया आगे बढ़ने का रास्ता साफ हो गया है।

विज्ञापन


जारी कार्यक्रम के अनुसार, 26 अक्टूबर को सुबह 10 बजे संबंधित डीन कार्यालयों की ओर से मतदाता सूची प्रदर्शित की जाएगी। 27 अक्टूबर को दोपहर दो बजे तक मतदाता सूची में संशोधन के लिए आवेदन किए जा सकेंगे। इसी दिन शाम चार बजे अंतिम मतदाता सूची जारी होगी।
विज्ञापन


29 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक एएमयू छात्रसंघ कार्यालय में निर्धारित प्रारूप पर नामांकन पत्र जमा होंगे। इसी दिन शाम चार बजे से नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 30 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक प्रत्याशी अपने नामांकन वापस ले सकेंगे। शाम चार बजे वैध प्रत्याशियों की सूची प्रदर्शित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


31 अक्टूबर को सुबह 10 बजे वैध प्रत्याशियों को क्रमांक आवंटित किए जाएंगे। इसी दिन शाम चार बजे प्रत्याशियों के क्रमांक सहित अंतिम सूची जारी होगी। तीन नवंबर को दोपहर दो बजे से यूनियन हॉल की छत से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अपने अंतिम भाषण देंगे।


पांच नवंबर को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक संबंधित संकायों में मतदान होगा। दोपहर एक से दो बजे तक भोजनावकाश रहेगा। मतदान समाप्त होने के बाद शाम सात बजे से मतगणना शुरू होगी। मतगणना स्थल की जानकारी बाद में दी जाएगी। मतदाता सूची से जुड़ी प्रक्रिया और मतदान संबंधित संकायों में ही संपन्न होंगे। चुनाव अधिकारी प्रो. जावेद तालिब ने नौ अक्टूबर को जारी कार्यक्रम में चुनाव की सभी प्रमुख तिथियां निर्धारित की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed