{"_id":"6ad0a6774fd8aac9970b32fa","slug":"atm-tempor-by-thieves-aligarh-news-c-2-1-gur1004-1090566-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: अब्दुल्ला अपार्टमेंट के पीएनबी एटीएम से छेड़छाड़ का प्रयास, पुलिस ने दर्ज किया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: अब्दुल्ला अपार्टमेंट के पीएनबी एटीएम से छेड़छाड़ का प्रयास, पुलिस ने दर्ज किया केस
Thu, 15 Oct 2026 03:39 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 03:39 PM IST
सार
अज्ञात लोगों ने एटीएम मशीन से छेड़छाड़ करने का प्रयास किया था। बैंक प्रबंधन ने आशंका जताई कि इस तरह की गतिविधि से एटीएम मशीन और बैंक व ग्राहकों की धनराशि की सुरक्षा प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन
पीएनबी एटीएम
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
अलीगढ़ के सिविल लाइंस क्षेत्र के अब्दुल्ला अपार्टमेंट में स्थापित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के एटीएम से छेड़छाड़ करने के प्रयास का मामला सामने आया है। बैंक प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पीएनबी की सिविल लाइंस शाखा के प्रबंधक ने 12 अक्टूबर को थाना सिविल लाइंस में दी शिकायत में बताया कि तीन अक्टूबर 2026 को अज्ञात लोगों ने एटीएम मशीन से छेड़छाड़ करने का प्रयास किया था। बैंक प्रबंधन ने आशंका जताई कि इस तरह की गतिविधि से एटीएम मशीन और बैंक व ग्राहकों की धनराशि की सुरक्षा प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन
शिकायत में पुलिस से सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है। सी ओ सर्वम सिंह ने बताया कि मामले की जांच उपनिरीक्षक अल्लाराजी को सौंपी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन