फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bangladesh High Commission delegation visits Aligarh District Jail

अलीगढ़: बांग्लादेश उच्चायोग प्रतिनिधिमंडल आज पहुंचेगा जिला जेल, करेगा बांग्लादेशी घुसपैठियों से मुलाकात

Tue, 01 Sep 2026 10:25 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 01 Sep 2026 10:25 AM IST
सार

ये सभी बांग्लादेश के कुड़ीग्राम जिले के फुलवाड़ी थाना क्षेत्र स्थित अजुआटडी गांव के रहने वाले हैं और दलालों की मदद से पश्चिम बंगाल के रास्ते अलीगढ़ तक पहुंचे थे। अन्य पांच आरोपियों को शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
Bangladesh High Commission delegation visits Aligarh District Jail
अलीगढ़ जेल - फोटो : स्वयं

विस्तार

अवैध रूप से भारत में दाखिल हुए जिला कारागार में बंद 10 बांग्लादेशी घुसपैठियों से मुलाकात करने के लिए मंगलवार को बांग्लादेश उच्चायोग का एक विशेष प्रतिनिधिमंडल अलीगढ़ पहुंच रहा है। जेल प्रशासन ने इस हाई-प्रोफाइल मुलाकात को लेकर अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

विज्ञापन


पकड़े गए ये सभी 10 नागरिक अवैध तरीके से भारत में घुसे और अलीगढ़ में रहकर मजदूरी कर रहे थे। इनमें पांच लोग एक ही परिवार के हैं, जिन्हें पिछले दिनों गांधीपार्क पुलिस ने कमालपुर इलाके में ईंट-भट्टे की झुग्गियों में दबोचा था।
विज्ञापन


ये सभी बांग्लादेश के कुड़ीग्राम जिले के फुलवाड़ी थाना क्षेत्र स्थित अजुआटडी गांव के रहने वाले हैं और दलालों की मदद से पश्चिम बंगाल के रास्ते अलीगढ़ तक पहुंचे थे। अन्य पांच आरोपियों को शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से गिरफ्तार किया गया था। जेल अधीक्षक पंकज सिंह का कहना है कि बांग्लादेश का एक प्रतिनिधिमंडल आ रहा है। इसके लिए जेल प्रशासन ने सभी तैयारियां कर ली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed