{"_id":"6ad3e876b1a8286085013d2c","slug":"by-joining-a-group-uma-became-self-reliant-and-is-now-providing-employment-to-others-aligarh-news-c-2-gur1004-1092360-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: समूह से जुड़कर उमा बनीं आत्मनिर्भर, दे रहीं रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: समूह से जुड़कर उमा बनीं आत्मनिर्भर, दे रहीं रोजगार
विज्ञापन
प्रदर्शनी में स्टॉल लगातीं उमा। स्रोत : स्वयं
उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़कर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही हैं। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से वे स्वरोजगार शुरू कर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं। लोधा क्षेत्र की निवासी उमा भी इसी दिशा में प्रयास कर रही हैं। वह अक्तूबर 2020 में एक स्वयं सहायता समूह से जुड़ीं।
उन्होंने समूह के माध्यम से काम करना शुरू किया। अक्तूबर 2023 में उमा ने मल्टीग्रेड आटे से बिस्किट और घर पर बने नमकीन उत्पाद तैयार करने का काम शुरू किया। उन्होंने अपने काम को आगे बढ़ाने के लिए करीब 60 हजार रुपये लगाए। उमा अपने उत्पादों की बिक्री और उन्हें बाजार तक पहुंचाने पर ध्यान दे रही हैं। उमा ने इस काम से कई महिलाओं को जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में मदद की है।
राम आजीविका स्वयं सहायता समूह महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करता है। समूहों से जुड़ी महिलाओं को प्रशिक्षण और आर्थिक सहयोग मिलता है। उन्हें उत्पादों की बिक्री के लिए विभिन्न अवसर भी उपलब्ध कराए जाते हैं। इससे ग्रामीण महिलाओं को अपने पैरों पर खड़े होने और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में सहायता मिल रही है।