फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Capital crowned Under-12 Kids Cup champion

Aligarh News: कैपिटल बनी अंडर-12 किड्स कप चैंपियन

Mon, 13 Jul 2026 02:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Capital crowned Under-12 Kids Cup champion
जीत के बाद खिलाड़ी। संवाद 
गंगा क्रिकेट एकेडमी की ओर से अंजू गुप्ता की स्मृति में आयोजित अंडर-12 किड्स कप को कैपिटल ने जीत लिया। एचबी इंटर कॉलेज के मैदान पर फाइनल में कैपिटल ने पैंथर की टीम को 72 रनों से हरा दिया।
विज्ञापन


पहले बल्लेबाजी करते हुए कैपिटल ने 30 ओवर में 9 विकेट पर 160 रन बनाए। शौर्य ने 56 रन की पारी खेली। अगम ने 15 रन का योगदान दिया। पैंथर की ओर से इंद्र और अन्वी ने तीन-तीन विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पैंथर की टीम 13 ओवर में 88 रन पर सिमट गई। अभय ने 17 रन और हर्षवर्धन ने 14 रन बनाए। लक्ष्य ने चार विकेट लेकर जीत की नींव रखी, जबकि शौर्य ने दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन



शौर्य को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया। यश बघेल को 205 रन और पांच कैच के लिए सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज व सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर, शौर्य सैनी को 12 विकेट और पांच कैच के लिए सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज व सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक जबकि लक्ष्य ब्रह्मा को 145 रन और 12 विकेट के शानदार प्रदर्शन के आधार पर प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed