{"_id":"6a5406449255122cd0018643","slug":"history-sheeter-mujahid-seen-on-the-dais-with-the-minister-mp-and-mla-at-a-tree-plantation-event-aligarh-news-c-2-gur1004-1018668-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: पौधरोपण कार्यक्रम के मंच पर मंत्री-सांसद और विधायक के साथ दिखा हिस्ट्रीशीटर मुजाहिद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: पौधरोपण कार्यक्रम के मंच पर मंत्री-सांसद और विधायक के साथ दिखा हिस्ट्रीशीटर मुजाहिद
विज्ञापन
मंच पर सांसद और मंत्री के साथ हिस्ट्रीशीटर मुजाहिद। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेखा झील पर रविवार को आयोजित सरकारी पौधरोपण कार्यक्रम में उस वक्त विवाद खड़ा हो गया, जब जिले का चर्चित हिस्ट्रीशीटर मुजाहिद हसन खां उर्फ गुड्डू मंत्री, सांसद और विधायकों के साथ मंच पर दिखाई दिया। वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। इस पर जब मीडिया ने मंत्री संदीप सिंह ने सवाल किया तो उन्होंने जानकारी न होने और जांच कराने की बात कही।
वन विभाग की ओर से एक पेड़ मां के नाम अभियान कार्यक्रम के तहत पौधरोपण कार्यक्रम छर्रा विधानसभा क्षेत्र में शेखा झील पर आयोजित किया। इसमें प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह, सांसद सतीश गौतम, छर्रा विधायक रवेंद्रपाल सिंह, कोल विधायक अनिल पाराशर, एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह, एमएलसी तारिक मंसूर, जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह लाला आदि आमंत्रित थे।
इस दौरान मंच पर स्वागत कार्यक्रम हुआ। इसी मंच पर अतिथियों के ठीक पीछे वाली कतार में जिले का चर्चित हिस्ट्रीशीटर मुजाहिद हसन खां गुड्डू बैठा था। स्वागत कार्यक्रम के लिए जब बड़ी माला मंच पर पहुंची और मंत्री व सांसद को यह माला पहनाई जाने लगी तो गुड्डू भी खड़ा हो गया। माला पहनाते समय वह सांसद के बगल में खुद माला के अंदर आना लगा।
विज्ञापन
इसके बाद वह पौधरोपण में मंत्री संदीप के ठीक पीछे खड़ा रहा। इस पर वहां मौजूद मीडियाकर्मियों ने जब संदीप सिंह से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि कौन-कौन लोग यहां थे। इसकी जांच कराई जाएगी।
- यह सरकारी कार्यक्रम था। इसमें सभी लोग बुलाए गए थे। अब वहां मंच पर कौन और कैसे पहुंच गया इस विषय में जानकारी नहीं है। - कृष्णपाल सिंह लाला, जिलाध्यक्ष भाजपा
- सार्वजनिक कार्यक्रम में किसी के आने पर मनाही नहीं है। अब गुड्डू वहां कैसे आए, ये तो नहीं कहा जा सकता। अगर वे किसी मामले में वांछित हैं तो जांच होनी चाहिए। - रवेंद्रपाल सिंह, छर्रा विधायक
- मेरे क्षेत्र में कार्यक्रम था। पिछले कई वर्ष से सक्रिय राजनीति से हटकर सामाजिक रूप से सभी तरह के लोगों से मिलना जुलना बना हुआ है। उसी क्रम में वहां पहुंचा था। अब उसके लोग अपने मायने निकाल रहे हैं। - मुजाहिद हसन खां गुड्डू
....................
कौन है दो बार विधानसभा चुनाव लड़ने वाला मुजाहिद गुड्डू
मूल रूप से परौरा बरला के रहने वाले मुजाहिद हसन खां गुड्डू व छोटे भाई खालिद हसन खां गुड्डू सिविल लाइंस बरगद हाउस में रहते हैं। दोनों सिविल लाइंस थाने के हिस्ट्रीशीटर हैं। गुड्डू पर करीब 29 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। 2002 में मुजाहिद गुड्डू ने कल्याण सिंह द्वारा बनाई गई राष्ट्रीय क्रांति पार्टी के बैनर तले गंगीरी विधानसभा से चुनाव लड़ा और दूसरे स्थान पर रा। 2007 में गंगीरी से ही बसपा के बैनर तले चुनाव लड़ा। उसमें भी वह दूसरे स्थान पर रहा।
1997 के बहुचर्चित तुफैल हत्याकांड में 2022 में जेल जाना पड़ा था। बाद में जमानत हुई। इसके बाद छर्रा के एक हत्याकांड में उम्रकैद की सजा सुनाई, जिसमें हाईकोर्ट से जमानत पर रिहा हुआ। इससे पहले सपा शासन काल में जमीनी विवाद में दोनों भाइयों को जेल जाना पड़ा था। पिछले दिनों जिला पुलिस ने गुड्डू के खिलाफ संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई की है।