सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   CM Yogi may come to Aligarh next week

Aligarh News: अगले सप्ताह अलीगढ़ आ सकते हैं सीएम योगी

Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 03:11 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi may come to Aligarh next week
विज्ञापन
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित दौरे को लेकर प्रशासनिक गलियारों में सुगबुगाहट तेज हो गई है। अगले सप्ताह मुख्यमंत्री के अलीगढ़ आगमन की संभावनाओं को देखते हुए डीएम से लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारी अलर्ट मोड पर आ गए हैं। हालांकि, अभी तक शासन से कोई आधिकारिक कार्यक्रम (प्रोटोकॉल) प्राप्त नहीं हुआ है।
Trending Videos



मुख्यमंत्री के दौरे को खास बनाने के लिए जिला प्रशासन उन बड़ी परियोजनाओं का ब्योरा जुटा रहा है जो पूरी तरह तैयार हैं। अधिकारियों ने एडीए, नगर निगम और अन्य निर्माणदायी संस्थाओं को निर्देश दिए हैं कि वे लोकार्पण और शिलान्यास के लिए तैयार कार्यों की सूची तत्काल उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन



क्वार्सी फ्लाईओवर का निर्माण लगभग पूर्ण हो चुका है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री इसका लोकार्पण कर जनता को समर्पित कर सकते हैं। खिलाड़ियों की सुविधा के लिए नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज में तैयार किया गया अत्याधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स भी उद्घाटन की सूची में प्रमुखता से शामिल है।
संभावित दौरे के मद्देनजर प्रशासन का पूरा जोर पेंडिंग प्रोजेक्ट्स को समय पर पूरा करने पर है। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी परियोजना की स्थिति में कोई अस्पष्टता न रहे। सूत्रों के अनुसार, अगले दो-तीन दिनों के भीतर विभागीय स्तर पर रिपोर्ट फाइनल कर ली जाएगी, ताकि मुख्यमंत्री के समक्ष जिले की प्रगति का ठोस खाका पेश किया जा सके।



सुरक्षा व्यवस्था पर मंथन शुरू
प्रशासनिक तैयारियों के साथ-साथ पुलिस महकमा भी सक्रिय हो गया है। मुख्यमंत्री की सुरक्षा और रूट प्लान को लेकर प्रारंभिक मंथन शुरू कर दिया गया है। संभावित स्थलों का निरीक्षण और सुरक्षा घेरे को लेकर अधिकारियों के बीच बैठकों का दौर जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed