सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMU hostel under surveillance by intelligence agencies

Aligarh: खुफिया एजेंसियों के रडार पर हॉस्टल, एएमयू के छात्र समेत दो हिरासत में, प्रपत्र व लैपटॉप की जांच जारी

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Fri, 10 Apr 2026 12:11 PM IST
विज्ञापन
सार

पुलिस व एजेंसियां इस सवाल का जवाब तलाशने में जुटी हैं कि आखिर ये सब कहां से आ रहा था और किसलिए आ रहा था। छह मार्च की रात एफएम टॉवर के पास एक्वा वाटर पार्क में शादी समारोह के बाहर झगड़ा और फिर तड़के साढ़े चार बजे फायरिंग की घटना में दोनों पक्षों में समझौते के बाद पुलिस ने अपनी ओर से रिपोर्ट दर्ज की थी।

AMU hostel under surveillance by intelligence agencies
आरोपी एएमयू छात्र शहबाज फायरिंग करता हुआ सीसीटीवी में कैद - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के सर जियाउद्दीन (एसजेड) हॉल का कमरा नंबर जेड-34 मैग्जीन-कारतूस, नकली नोट, फर्जी दस्तावेज मिलने के बाद खुफिया एजेंसियों के रडार पर आ गया है। फायरिंग के आरोपी छात्र शहबाज के साथ उस कमरे में मुरादाबाद व बरेली के दो एएमयू छात्र आकिल और मुदस्सिर के रहने के साक्ष्य भी मिले हैं। उनमें से मुदस्सिर व एक अन्य दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं शहबाज और आकिल की तलाश की जा रही है।

Trending Videos


इधर, पुलिस व एजेंसियां इस सवाल का जवाब तलाशने में जुटी हैं कि आखिर ये सब कहां से आ रहा था और किसलिए आ रहा था। छह मार्च की रात एफएम टॉवर के पास एक्वा वाटर पार्क में शादी समारोह के बाहर झगड़ा और फिर तड़के साढ़े चार बजे फायरिंग की घटना में दोनों पक्षों में समझौते के बाद पुलिस ने अपनी ओर से रिपोर्ट दर्ज की थी। इसी मामले में सीसीटीवी फुटेज से पहचाने गए फायरिंग के आरोपी शहंशाहबाद के एएमयू एमसीए द्वितीय वर्ष के छात्र शहबाज की तलाश में एएमयू के सर जियाउद्दीन हॉल के जफर अहमद सिद्दीकी हॉस्टल के कमरा नंबर जेड-34 में पुलिस ने दबिश दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, कमरे में ताला लगा था, लेकिन वहां तलाशी के दौरान मैग्जीन, कारतूस, नकली नोट, शहबाज के फर्जी दस्तावेजों के अलावा बरेली के भोजपुरी धौर्रा टांडा के एएमयू के एमबीए छात्र मो. आकिल के नाम के आधार-पैनकार्ड, पासपोर्ट, मूल निवास प्रमाण पत्र व हाईस्कूल-इंटर के दस्तावेज के अलावा मुरादाबाद के ही एएमयू एमसीए छात्र मुदस्सिर का लैपटॉप भी मिला।

इनके विषय में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहने, हथियार-कारतूस व नकली नोटों की तस्करी के साथ-साथ फर्जी दस्तावेज बनाकर दुरुपयोग करने का अंदेशा जाहिर हुआ है। इसी आधार पर कमरा सील करते हुए सिविल लाइंस में तीनों पर एफआईआर दर्ज की गई है। इनमें से मुदस्सिर व उसका एक अन्य दोस्त पुलिस हिरासत में आ गए हैं, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

एएमयू के हॉस्टल के कमरे में काफी कुछ आपत्तिजनक मिला है। दो लोग हिरासत में हैं, जिनसे पूछताछ की जा रही है। अन्य आरोपियों के पकड़े जाने पर काफी कुछ साफ होगा। खुफिया एजेंसियों के स्तर से जानकारियां जुटाई जा रही हैं। हमसे जो सहयोग मांगा जाएगा किया जाएगा।- नीरज जादौन, एसएसपी


ये सब मिला
26 प्रकार के प्रमाणपत्र (असली व जाली) जिसमें शहबाज की यूपी बोर्ड की दसवीं की दो मार्कशीट, जिसमें एक में उसकी जन्मतिथि 1988 व एक में 1997 दर्ज है। आधार-पैन कार्ड में 1999 दर्ज है। इसके अलावा दो एनरॉलमेंट प्रपत्र, माइग्रेशन प्रपत्र, अरुणाचल विश्वविद्यालय का पासिंग प्रमाण पत्र, इग्नू की 2015 की मार्कशीट, मो. आकिल के आधार, पैन, जन्म, मूल निवास पत्र सहित दसवीं व बारहवीं की यूपी बोर्ड की अंकतालिका, पासपोर्ट मिली हैं। इसके अलावा मुदस्सिर का एक लैपटॉप, एक नोटपैड मय डिजिटल पैन, 8 मोबाइल फोन (6 एंड्रायड व दो कीपैड), नौ नकली नोट (2 नोट 500 रुपये व 7 नोट 100 रुपये के), 4 खोखा 315 बोर, 4 कारतूस 12 बोर, 1 खोखा .32 बोर, 1 कारतूस, 2 खाली मैग्जीन .32 बोर पिस्टल आदि।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed