{"_id":"6ad60faa5b4c479b06055d59","slug":"accused-of-luring-a-young-woman-away-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: बस स्टैंड के पास से युवती को बहलाकर ले जाने का आरोप, फूफा की तहरीर पर केस, तलाश के लिए टीम बनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अलीगढ़: बस स्टैंड के पास से युवती को बहलाकर ले जाने का आरोप, फूफा की तहरीर पर केस, तलाश के लिए टीम बनी
Mon, 19 Oct 2026 06:10 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 19 Oct 2026 06:10 PM IST
सार
युवती के फूफा ने बताया है कि उनकी सलहज की पुत्री करीब 20 दिन से उनके यहां रह रही थी। वह उसे गांव मडराक छोड़ने जा रहे थे। खैर में बस बदलने के लिए उतरने के बाद पैदल चलते समय आरोपी उसे ले गया।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खैर कस्बे में बस स्टैंड के पास पेट्रोल पंप के सामने से युवती को युवक बहलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। फूफा की तहरीर पर खैर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
तहरीर देते हुए युवती के फूफा ने बताया है कि उनकी सलहज की 18 वर्षीय पुत्री करीब 20 दिन से उनके यहां रह रही थी। 16 सितंबर को दोपहर 2:30 बजे वह उसे गांव मडराक छोड़ने जा रहे थे। खैर में बस बदलने के लिए उतरने के बाद पैदल चलते समय आरोपी सुनील उर्फ सानिया निवासी मडराक उसे ले गया।
विज्ञापन
आरोप है कि शिकायत करने पर आरोपी के परिजन अभद्र व्यवहार कर रहे हैं। इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि युवती की तलाश के लिए टीम गठित की गई है। जल्द खोज लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन