फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Driver Dozes Max Falls Into Rajbaha

अकराबाद हादसा: ड्राइवर को आई नींद की झपकी, मैक्स अनियंत्रित होकर रजबहा में जा गिरी, चालक जख्मी

Tue, 20 Oct 2026 10:55 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 20 Oct 2026 10:55 AM IST
सार

नींद की झपकी आने के कारण अंकित कुमार अपनी गाड़ी पर से नियंत्रण खो बैठे। उनकी मैक्स गाड़ी अनियंत्रित होकर सीधे रजबहा में पलट गई। दुर्घटना के बाद चालक अंकित कुमार गाड़ी के अंदर ही फंस गए थे।

विज्ञापन
Driver Dozes Max Falls Into Rajbaha
रजबहा में गिरी मैक्स - फोटो : संवाद

विस्तार

अकराबाद कस्बा में मंगलवार की सुबह करहेला रोड पर एक मैक्स गाड़ी अनियंत्रित होकर रजबहा में गिर गई। इस दुर्घटना में गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उसका चालक जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर चालक को गाड़ी से बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और बचाव कार्य में सहयोग किया।

विज्ञापन


गाड़ी के चालक की पहचान गांव टीकरी खुर्द निवासी अंकित कुमार के रूप में हुई है। अंकित कुमार ने बताया कि वह मंगलवार सुबह धनीपुर मंडी में धान खाली करके अपने घर लौट रहे थे। यह घटना सुबह करीब छह बजे हुई। वह करहेला रोड पर गांव रायपुर मनीपुर के पास रजबहा पुल के समीप पहुंचे थे। इसी दौरान उन्हें अचानक नींद की झपकी आ गई।
विज्ञापन


नींद की झपकी आने के कारण अंकित कुमार अपनी गाड़ी पर से नियंत्रण खो बैठे। उनकी मैक्स गाड़ी अनियंत्रित होकर सीधे रजबहा में पलट गई। दुर्घटना के बाद चालक अंकित कुमार गाड़ी के अंदर ही फंस गए थे। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें गाड़ी से बाहर निकालने में मदद की। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed