फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Gorakhpur defeated Aligarh 4-0 in the state level women's hockey match

Aligarh News: प्रदेश स्तरीय महिला हॉकी में गोरखपुर ने अलीगढ़ को 4-0 से हराया

Thu, 15 Oct 2026 03:14 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 03:14 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur defeated Aligarh 4-0 in the state level women's hockey match
हॉकी खेलतीं खिलाड़ी। - फोटो : samvad
स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता के तीसरे दिन बुधवार को गोरखपुर ने मेजबान अलीगढ़ को 4-0 गोल से हराया। वहीं, अयोध्या ने प्रयागराज को 6-0 से शिकस्त दी। लखनऊ, वाराणसी, कानपुर और झांसी की टीमों ने भी अपने मुकाबलों में जीत दर्ज की।
विज्ञापन


गोरखपुर की ओर से आद्या ने दो गोल दागे, जबकि मुस्कान और दिव्या ने एक-एक गोल किया। अयोध्या ने प्रयागराज के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए छह गोल किए। टीम की कप्तान खुशी ने दो गोल दागे। सुरभि, प्रतिमा, अपराजिता और श्रद्धा ने एक-एक गोल किया।
विज्ञापन


लखनऊ मंडल ने आजमगढ़ को 2-0 से हराया। लखनऊ की ओर से कप्तान ज्योति और सोमिका ने एक-एक मैदानी गोल किया। वाराणसी ने मेरठ को 1-0 से मात दी। मैच के चौथे क्वार्टर के 38वें मिनट में मोनिका ने गोल कर टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कानपुर ने आगरा को 5-0 से पराजित किया। कानपुर की मनप्रीत ने दो गोल किए, जबकि चांदनी, राधा कुमारी और राधा ने एक-एक गोल दागा। झांसी ने मुरादाबाद को 2-0 से हराया। झांसी की वैष्णवी और कंचन अहिरवार ने एक-एक गोल किया। सहारनपुर और बस्ती मंडल के बीच मुकाबला गोलरहित बराबरी पर समाप्त हुआ।


प्रतियोगिता के दौरान बस्ती मंडल की खिलाड़ी मनीषा की तबीयत बिगड़ गई। साथी खिलाड़ी महिमा उन्हें पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय लेकर गईं। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी तबीयत में सुधार आया।

मैचों में निर्णायक की भूमिका ब्रजेश कुमार, आशा, मधु, संजय गौतम, रश्मि सिंह, एमएच डोरा, आरती, प्रियंका, शिवानी चौधरी, मनीषा और मुस्कान सागर ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed