फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A fireworks market will be held from November 1 to 10

Aligarh News: एक से 10 नवंबर तक लगेगा आतिशबाजी बाजार

Thu, 15 Oct 2026 03:13 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 03:13 AM IST
विज्ञापन
A fireworks market will be held from November 1 to 10
नुमाइश मैदान
नुमाइश मैदान में दिवाली का आतिशबाजी बाजार एक से 10 नवंबर के बीच लगाया जाएगा। बुधवार को एडीएम सिटी संगीता देवी के नेतृत्व में नुमाइश गेस्ट हाउस में इसकी तैयारियों की बैठक की गई।
विज्ञापन

एडीएम सिटी ने बताया कि लगातार पांच दुकानों के बाद एक दुकान खाली छोड़ी जाएगी, ताकि सुरक्षा के मानकों को पूरा किया जा सके। एक अस्थायी पुलिस चौकी और चिकित्सा कैंप लगाया जाएगा, जहां एक एंबुलेंस तैनात रखी जाएगी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने नियमों का पालन करने के निर्देश दिए, कहा कि उल्लंघन होने पर लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा। सहायक अधिकारी विद्युत सुरक्षा ने कहा कि दुकानों में किसी प्रकार का कोई विद्युत प्वाइंट न लगाया जाए। पुराने तारों का प्रयोग न किया जाए एवं तार कवर्ड या पाइप में रखे जाएं।
विज्ञापन

बैरीकेडिंग लगाकर बाजार के अंदर वाहनों का प्रवेश रोका जाएगा। क्रय/विक्रय के पूर्ण विवरण सहित एक स्टॉक रजिस्टर रखना होगा। बैठक में एसडीएम कोल डाॅ. गजेंद्रपाल सिंह, बीके तिवारी मुख्य अग्निशमन अधिकारी, संजीव कुमार सिंह, व्यापारी प्रदीप गंगा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed