फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Headmaster suspended for giving carrots and peas instead of fruits

Aligarh: फल की जगह विद्यार्थियों को परोसा गाजर-मटर, वीडियो वायरल, प्रधानाध्यापक निलंबित

Sun, 23 Mar 2025 12:31 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 23 Mar 2025 12:31 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें विद्यार्थियों को फल की जगह मटर व गाजर दिया गया। साथ ही उनसे घर से दोपहर का भोजन करके विद्यालय आने के लिए कहा गया।

विज्ञापन
Headmaster suspended for giving carrots and peas instead of fruits
प्रधानाध्यापक निलंबित - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

अलीगढ़ के कंपोजिट विद्यालय सिरसा बिजौली में फल की जगह विद्यार्थियों को गाजर-मटर पराेसने के मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक विजेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया गया। उन्हें उच्च प्राथमिक विद्यालय मोहरैना चंडौस से संबद्ध कर दिया गया है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें विद्यार्थियों को फल की जगह मटर व गाजर दिया गया। साथ ही उनसे घर से दोपहर का भोजन करके विद्यालय आने के लिए कहा गया। इससे पहले 28 फरवरी को बीएसए ने विद्यालय का निरीक्षण किया था। इस दौरान कई खामियां मिली थीं। परिसर में गंदगी थी। निर्धारित समय-सारिणी का अनुपालन नहीं किया जा रहा था। मामले में प्रधानाध्यापक को नोटिस दिया गया था। जवाब नहीं देने पर उन्हें निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed