फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Police examining CCTV footage and DVR in gambling scandal

अलीगढ़: जुआ कांड में सीसीटीवी फुटेज-डीवीआर खंगाल रही पुलिस, 17 लोगों को पकड़ा था होटल से

Sun, 30 Aug 2026 04:26 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sun, 30 Aug 2026 04:26 PM IST
सार

पुलिस की प्रारंभिक कार्रवाई के बाद अब होटल के अंदर की गतिविधियों और संदिग्धों की आवाजाही की थाह ली जा रही है। इसके लिए होटल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और डीवीआर को तकनीकी जांच के लिए खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन
Police examining CCTV footage and DVR in gambling scandal
सीसीटीवी - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

अलीगढ़ के मैरिस रोड स्थित होटल मेलरोज इन जुआ कांड में पुलिस अब होटल के डीवीआर और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है ताकि इस अवैध धंधे से जुड़े अन्य चेहरों को भी बेनकाब किया जा सके। बृहस्पतिवार को पुलिस ने होटल से 17 लोगों को जुआ खेलते पकड़ा था।

विज्ञापन


पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 112(2) के तहत मामला दर्ज किया है। कानून के जानकारों के अनुसार, यह धारा छोटे अपराधों को संगठित रूप से अंजाम दिए जाने से संबंधित मामलों में लगाई जाती है। इसमें एक वर्ष तक की सजा का प्रावधान है।
विज्ञापन


सीओ तृतीय सर्वम सिंह का कहना है कि प्रारंभिक कार्रवाई के बाद अब होटल के अंदर की गतिविधियों और संदिग्धों की आवाजाही की थाह ली जा रही है। इसके लिए होटल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और डीवीआर को तकनीकी जांच के लिए खंगाला जा रहा है। फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच में जिन-जिन नए लोगों के नाम सामने आएंगे, उन सभी पर पुलिस का शिकंजा कसा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed