{"_id":"6a74f9542201d94c8008a1b1","slug":"jewelry-worth-lakhs-stolen-from-a-jewelry-shop-cctv-footage-reveals-the-incident-aligarh-news-c-2-gur1004-1037737-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: ज्वेलर की दुकान से लाखों के आभूषण चोरी, सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: ज्वेलर की दुकान से लाखों के आभूषण चोरी, सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : Archive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित सराफा बाजार में आपसी विश्वास का फायदा उठाकर लाखों रुपये के जेवरात चोरी करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने ग्राहक और कारोबारी संबंधों की आड़ में इस वारदात को अंजाम दिया। घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बाद पीड़ित ज्वेलर की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक, आरोपी तनुज सोनी और सत्यपाल वर्मा काफी समय से सूरजभान मार्केट निवासी सुमित गुप्ता के शोरूम पर आ-जा रहे थे। लगातार मेल-जोल होने के कारण दोनों के बीच कारोबारी का भरोसा कायम हो गया था। इस भरोसे के चलते शोरूम पर उन्हें आभूषण दिखाने और उनके चयन में किसी तरह की रोक-टोक नहीं थी।
पांच सितंबर 2024 को जब शोरूम पर स्टॉक का मिलान किया गया, तो रजिस्टर और सामान में भारी अंतर मिला और कई कीमती जेवरात गायब मिले। शक होने पर जब पीड़ित ज्वेलर ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।
विज्ञापन
फुटेज में साफ तौर पर देखा गया कि आरोपी तनुज सोनी अलग-अलग दिनों में बिना किसी बिल या जानकारी के चुपचाप सोने के गहने अपनी जेब या बैग में रखकर ले जा रहा था। एक अन्य फुटेज में वह दुकान से चांदी के आभूषण चुराने का प्रयास करते हुए भी कैमरे में कैद हुआ।
गुनाह कबूलने के बाद मुकरे आरोपी, दी धमकी
घटना सामने आने के बाद जब सुमित गुप्ता ने आरोपी तनुज सोनी से पूछताछ की, तो उसने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया। आरोपी ने पुलिस कार्रवाई न करने की मिन्नतें कीं और जल्द ही सभी चोरी किए गए जेवरात या उनकी कीमत वापस लौटाने का वादा किया। लेकिन, महीनों बीत जाने के बाद भी आरोपियों ने न तो जेवरात वापस किए और न ही पैसे दिए। उल्टा, जब पीड़ित ने दबाव बनाया तो आरोपियों ने अपनी गलती मानने के बजाय शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देनी शुरू कर दी। धमकियों से परेशान होकर पीड़ित ज्वेलर सुमित गुप्ता ने एसपी सिटी को शिकायती पत्र दिया और कोतवाली नगर थाने में पहुंचकर दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई।
सीओ प्रथम संजीव कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर और साक्ष्यों के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।