सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   New power plants will be built in Khandeha, Gomat and Kamalpur with an investment of Rs 22 crore.

Aligarh News: 22 करोड़ से खंडेहा, गोमत व कमालपुर में बनेंगे नए बिजलीघर

Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
New power plants will be built in Khandeha, Gomat and Kamalpur with an investment of Rs 22 crore.
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Archive
विज्ञापन
जिले के देहात क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। खंडेहा, गोमत व कमालपुर में तीन नए बिजलीघर स्थापित किए जाएंगे।



खंडेहा, गोमत बिजलीघर के निर्माण के लिए शासन स्तर से बजट भी जारी कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने भी बिजली विभाग को भूमि उपलब्ध करा दी है, इससे जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अधीक्षण अभियंता देहात अंशुमान यादव के अनुसार खंडेहा में 5.62 करोड़, गोमत में 8.23 करोड़ व कमालपुर में 7.80 करोड़ रुपये की लागत से पांच-पांच एमवीए क्षमता के नए बिजलीघर बनाए जाएंगे। इन उपकेंद्रों के निर्माण से आसपास के गांवों को बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सकेगी।
विज्ञापन
Trending Videos



नए बिजलीघरों के चालू होने से लाइन लॉस कम होगा, फाल्ट की स्थिति में आपूर्ति बहाल करने में आसानी होगी और उपभोक्ताओं को कम वोल्टेज की समस्या से भी राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि खंडेहा व गोमत बिजलीघर के लिए बजट मिल चुका है, जबकि कमालपुर के लिए प्रस्ताव शासन में लंबित है। यहां भी बजट मिलने पर काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed