{"_id":"6addbb75cde59b4210079621","slug":"shopkeeper-puts-child-on-hot-kadhai-for-asking-milk-fast-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम के साथ हैवानियत: बच्चे ने मांगा दूध, दुकानदार ने बैठा दिया गर्म कढ़ाई पर, कूल्हे-कमर के नीचे त्वचा जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम के साथ हैवानियत: बच्चे ने मांगा दूध, दुकानदार ने बैठा दिया गर्म कढ़ाई पर, कूल्हे-कमर के नीचे त्वचा जली
Sun, 25 Oct 2026 01:50 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sun, 25 Oct 2026 01:50 PM IST
सार
बच्चे ने दुकानदार से जल्दी दूध मांगा। दुकानदार ने गुस्से में उसे गर्म कढ़ाई में ही बिठा दिया। जिससे बच्चा झुलस गया। देहलीगेट पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
बच्चे ने दुकानदार से मांगा दूध
- फोटो : एआई
विस्तार
अलीगढ़ में थाना देहलीगेट क्षेत्र के नगला महताब में दूध लेने पहुंचे छह साल के बच्चे को दुकानदार ने गर्म कढ़ाई पर बैठा दिया। इससे बच्चा कमर के निचले हिस्से और कूल्हों में गंभीर रूप से झुलस गया। घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है।
विज्ञापन
बच्चे के पिता सुंदरलाल ने बताया कि उनका छह साल का बेटा शनिवार देर रात दुकान पर दूध लेने गया था। आरोप है कि बच्चे ने दुकानदार से जल्दी दूध देने को कहा तो दुकानदार लल्लू गुस्सा हो गया। इसके बाद दुकानदार ने बच्चे को जबरन गर्म कढ़ाई पर बैठा दिया। गर्म सतह के संपर्क में आने से बच्चे के शरीर का निचला हिस्सा बुरी तरह झुलस गया।
विज्ञापन
पिता के अनुसार, बच्चे के कूल्हे और कमर के निचले हिस्से की त्वचा गंभीर रूप से जल गई है। देहलीगेट पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। सीओ प्रथम कमलेश कुमार के अनुसार मामले में दोनों ही पक्षो में समझौता हो गया है।
विज्ञापन