{"_id":"6ac4bc0792403165a6085cf4","slug":"shunbahgi-ka-select-under-19-aligarh-news-c-2-1-ali1007-1083457-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: शुभांगी याज्ञनिक का यूपी अंडर-19 महिला टीम में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: शुभांगी याज्ञनिक का यूपी अंडर-19 महिला टीम में चयन
विज्ञापन
कोच आदिल के साथ शुभांगी। स्वयं
पावना क्रिकेट एकेडमी की खिलाड़ी के चयन पर एकेडमी में खुशी की लहर
अमर उजाला ब्यूरो
अलीगढ़। पावना क्रिकेट एकेडमी की क्रिकेटर शुभांगी याज्ञनिक ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। शुभांगी का चयन उत्तर प्रदेश अंडर-19 महिला राज्य क्रिकेट टीम में हुआ है।
एकेडमी के कोच मोहम्मद आदिल ने बताया कि शुभांगी लंबे समय से नियमित अभ्यास और प्रशिक्षण में जुटी हुई हैं। नेट्स पर उनकी मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण ने उन्हें यह मुकाम दिलाया है। उन्होंने कहा कि शुभांगी ने लगातार अपने खेल में सुधार किया और कड़ी मेहनत के बल पर राज्य स्तरीय टीम में जगह बनाई है।
कोच ने कहा कि शुभांगी का चयन एकेडमी के साथ-साथ अलीगढ़ के लिए भी गौरव की बात है। उन्हें उम्मीद है कि शुभांगी उत्तर प्रदेश की टीम से खेलते हुए भी अपने प्रदर्शन से पहचान बनाएंगी और आगे उच्च स्तर की क्रिकेट में जिले का नाम रोशन करेंगी।