{"_id":"6a8c0f82c93fe3fdd7093845","slug":"students-protest-after-the-death-of-a-law-student-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएमपीएसयू: विधि छात्र की मौत के बाद डीएस-एसवी कॉलेज में छात्रों का प्रदर्शन, छात्र ने खुद पर उड़ेला पेट्रोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरएमपीएसयू: विधि छात्र की मौत के बाद डीएस-एसवी कॉलेज में छात्रों का प्रदर्शन, छात्र ने खुद पर उड़ेला पेट्रोल
Mon, 24 Aug 2026 03:02 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 24 Aug 2026 03:02 PM IST
सार
छात्रों ने राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति नरेंद्र बहादुर सिंह और परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार के इस्तीफे की मांग की। साथ ही सचिन कुमार के परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग रखी।
विज्ञापन
एसवी डीएस कॉलेज में प्रदर्शन करते छात्र-छात्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ में राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के विधि छात्र सचिन कुमार की मौत के बाद छात्रों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। 24 अगस्त को डीएस कॉलेज और एसवी कॉलेज में छात्रों ने प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इसी दौरान डीएस कॉलेज में एक छात्र ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने तत्काल छात्र को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारी छात्रों ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन में सचिन कुमार की मौत की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। छात्रों का आरोप है कि विश्वविद्यालय प्रशासन की कथित कार्यप्रणाली और विद्यार्थियों पर दबाव के कारण छात्र मानसिक उत्पीड़न का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन
ज्ञापन में छात्रों ने राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति नरेंद्र बहादुर सिंह और परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार के इस्तीफे की मांग की। साथ ही सचिन कुमार के परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग रखी।
विज्ञापन