फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Swine flu test at Deendayal Hospital Aligarh

अलीगढ़: दीनदयाल अस्पताल में जल्द शुरू होगी स्वाइन फ्लू की जांच, मंडल में अब तक मिले 14 मरीज

Mon, 31 Aug 2026 03:29 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Mon, 31 Aug 2026 03:29 PM IST
सार

मलखान सिंह जिला अस्पताल में स्वाइन फ्लू की जांच की सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण संदिग्ध मरीजों के नमूने जांच के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज की लैब में भेजे जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Swine flu test at Deendayal Hospital Aligarh
दीनदयाल संयुक्त अस्पताल अलीगढ़ - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ जिले में तेजी से फैल रहे स्वाइन फ्लू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है। अस्पतालों की ओपीडी में आने वाले ऐसे मरीजों की पहचान कर उन्हें श्रेणी ए, बी और सी में वर्गीकृत करते हुए उपचार की व्यवस्था की गई है। पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय की बीएसएल-2 लैब को भी स्वाइन फ्लू की जांच के लिए सक्रिय किया जा रहा है। जल्द ही यहां पर इसकी जांच की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे मरीजों को जांच रिपोर्ट जल्द मिल सकेगी।

विज्ञापन


इधर, अस्पतालों के डॉक्टरों और फ्रंट लाइन वर्करों का टीकाकरण सोमवार से शुरू होगा। इसके लिए दीनदयाल अस्पताल में 100 वैक्सीन भेजी गई है। अलीगढ़ मंडल में अब तक स्वाइन फ्लू के 14 मरीज मिल चुके हैं। इनमें से नौ अलीगढ़, दो हाथरस, दो कासगंज और एक एटा का है। आशा एवं एएनएम सहित स्वास्थ्य विभाग की टीमों को सक्रिय कर लोगों को संक्रमण से बचने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि स्वाइन फ्लू के लक्षण वाले मरीजों को उपचार के लिए तत्काल निकटतम अस्पताल भेजा जा रहा है। इसकी जांच के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में बीआरडीएल लैब स्थापित है, जहां इन्फ्लुएंजा ए एवं बी (स्वाइन फ्लू) की जांच की सुविधा उपलब्ध है। मरीजों की नाक और गले की लार के नमूने लेकर उन्हें कोल्ड चेन में सुरक्षित रखा जाता है। इसके बाद जांच के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज की बीआरडीएल लैब भेजा जाता है। अब तक ऐसे 100 मरीजों के नमूनों की जांच कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मलखान सिंह जिला अस्पताल में स्वाइन फ्लू की जांच की सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण संदिग्ध मरीजों के नमूने जांच के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज की लैब में भेजे जा रहे हैं। पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में बीएसएल-2 लैब को भी स्वाइन फ्लू की जांच के लिए क्रियाशील करने के निर्देश दिए गए हैं।


जिला अस्पताल में होगा उपचार
मलखान सिंह जिला अस्पताल में मरीजों की देखभाल के लिए चिकित्सकीय टीम की ड्यूटी लगाई गई है। कैप्सूल टेमीफ्लू, पीपीई किट, वीटीएम, एन-95 मास्क, सर्जिकल मास्क और दस्तानों का इंतजाम किया गया है। मलखान सिंह जिला अस्पताल में 10 बेड का वार्ड बनाया गया है। दीनदयाल अस्पताल में 10 बेड और जेएन मेडिकल कॉलेज में 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड स्थापित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed