{"_id":"6a39a5549835f9839e0b6227","slug":"the-chief-minister-kept-conducting-an-examination-at-rmpu-for-70-minutes-aligarh-news-c-2-gur1004-1003001-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: 70 मिनट तक आरएमपीयू में 'परीक्षा' लेते रहे मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: 70 मिनट तक आरएमपीयू में 'परीक्षा' लेते रहे मुख्यमंत्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी का सोमवार को राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) का दौरा महज औपचारिक नहीं रहा, बल्कि उन्होंने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट को पूरा होते देखा। 70 मिनट तक मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय परिसर में रहकर व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा। इमारतें देखीं। इस दौरान अफसरों की धड़कनें बढ़ती रही।
दोपहर 1:42 बजे परिसर पहुंचने के बाद उन्होंने लाइब्रेरी, शीला गौतम सभागार, प्रशासनिक भवन समेत विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया और निर्माण कार्यों व व्यवस्थाओं की प्रगति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री के आगमन से पहले ही पूरा परिसर प्रशासनिक अमले से भर गया था। विश्वविद्यालय प्रशासन और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारी हर बिंदु पर तैयार नजर आए।
मुख्यमंत्री ने अलग-अलग स्थानों पर रुककर व्यवस्थाओं को देखा। परिसर का निरीक्षण करते हुए अचानक लाइब्रेरी की ओर मुड़ गए। अंदर जाकर सिटिंग प्लान और किताबें देखी। उन्होंने विश्वविद्यालय और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
दोपहर 2:52 बजे वह यहां से कलेक्ट्रेट के लिए रवाना हो गए। उनके जाते ही विवि के अधिकारियों ने राहत की सांस ली। विवि के अधिकारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री की कसौटी की परीक्षा में वह पास हो गए।