{"_id":"6421ece7842c62c5e1022714","slug":"threat-of-strike-for-not-withdrawing-the-order-of-examination-center-aligarh-news-c-2-1-ali1021-78119-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: 250 छात्रों पर परीक्षा केंद्र बनाने का विरोध मुखर, आदेश वापस नहीं तो 31 मार्च से आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: 250 छात्रों पर परीक्षा केंद्र बनाने का विरोध मुखर, आदेश वापस नहीं तो 31 मार्च से आंदोलन
Tue, 28 Mar 2023 12:52 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Mar 2023 12:52 AM IST
सार
महाविद्यालय में सारे मानक पूर्ण होने के बाद भी 250 छात्र न होने से परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है, जो गलत है। भारत के किसी भी विश्वविद्यालय और बोर्ड में परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए 250 छात्र होने का मानक नहीं है। इसलिए विवि के आदेश का एसोसिएशन पुरजोर विरोध करती है।
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी अलीगढ़
- फोटो : साेशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़ ने 250 छात्र संख्या के आधार पर परीक्षा केंद्र बनाने का फैसला लिया है, जिसके विराेध में स्ववित्तपोषित महाविद्यालय एसोसिएशन ने आवाज बुलंद की है। परीक्षा केंद्र का आदेश वापस न लेने पर धरने की धमकी दी गई है। साथ ही 31 मार्च को आंदोलन करने की घोषणा की गई।
विज्ञापन
एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. ब्रह्मजीत सिंह ने बताया कि महाविद्यालय में सारे मानक पूर्ण होने के बाद भी 250 छात्र न होने से परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है, जो गलत है। भारत के किसी भी विश्वविद्यालय और बोर्ड में परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए 250 छात्र होने का मानक नहीं है। इसलिए विवि के आदेश का एसोसिएशन पुरजोर विरोध करती है। सचिव चंद्रप्रकाश पांचाल ने कहा कि 31 मार्च को 12 बजे से धरना देकर इस कानून को वापस लेने के लिए बाध्य करेगी, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी। इस अवसर पर डीसी शर्मा, डॉ. विनीत कुमार, अरविंद यादव, लोकेश अत्री, रामावतार शर्मा, गणेश, चौधरी विश्ववेंद्र, मनोज यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
18 महाविद्यालयों के परीक्षा परिणाम घोषित
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़ से संबद्ध 18 महाविद्यालयों के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। विवि के कुलसचिव महेश कुमार ने बताया कि सत्र 2022-23 के एमए प्रथम के चार महाविद्यालय, बीए प्रथम, तृतीय और बीएससी प्रथम व तृतीय के सात-सात महाविद्यालयों का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि शेष महाविद्यालयों का परीक्षाफल शुल्क प्राप्त होने पर घोषित कर दिया जाएगा। रिजल्ट प्रकोष्ठ की बैठक की अध्यक्षता कुलपति प्रो. चंद्रशेखर, सहायक कुलसचिव कैलाश बिंद, डॉ. हरेंद्र गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
राज्यस्तरीय बाल कहानी लेखन में हेमलता व मूलचंद्र को पुरस्कार
राज्यस्तरीय बाल कहानी लेखन में अलीगढ़ से शिक्षिका हेमलता गुप्ता को द्वितीय और मूलचंद्र को सांत्वना पुरस्कार दिया गया है। नई शिक्षा नीति पर आधारित प्रदेश के प्राथमिक शिक्षकों के लिए क्षेत्रीय भाषा में राज्यस्तरीय बाल कहानी लेखन प्रतियोगिता 2022-23 राज्य हिंदी संस्थान उत्तर प्रदेश वाराणसी की ओर से हुई। जिसमें प्राथमिक विद्यालय मुकंदपुर, लोधा की सहायक अध्यापिका हेमलता गुप्ता को कहानी घमंडी गबरु के लिए द्वितीय पुरस्कार व प्राथमिक विद्यालय सूरतगढ़ अतरौली के प्रधानाध्यापक मूलचंद्र की कहानी पानी को घमंड के लिए सांत्वना पुरस्कार दिया गया।