फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Maharaja Agrasen Shobhayatra

महाराजा अग्रसेन शोभायात्रा: जगह-जगह स्वागत, 18 झांकियों ने मनमोहा, रात में 18 राजकुमारों का हुआ तिलक

Mon, 26 Oct 2026 12:15 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Mon, 26 Oct 2026 12:15 PM IST
सार

इस शोभायात्रा में महाराजा अग्रसेन की 18 संतानों के रूप में 18 राजकुमार सजधज कर घोड़ों पर सवार हुए। इन्हें देखकर हर किसी ने इन्हें प्यार से दुलारा। इसमें आयुष अग्रवाल, अथर्व अग्रवाल, काव्यांश अग्रवाल, नक्षत्र बंसल, आध्विक मित्तल, मनन बंसल, स्वस्तिक गर्ग आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
Aligarh Maharaja Agrasen Shobhayatra
अग्रसेन शोभायात्रा - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ में श्री अग्रवाल युवा संगठन की ओर से आयोजित दो दिवसीय महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह में रविवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा मालवीय पुस्तकालय से शुरू होकर जीटी रोड, रेलवे रोड, मीरीमल की प्याऊ, पत्थर बाजार, मामूभांजा, अग्रवाल धर्मशाला से होते हुए वापस जीटी रोड पहुंची और वहां से धर्म समाज महाविद्यालय पहुंची। जहां आरती उतारी गई। रात में भगत सिंह सभागार में 18 राजकुमारों का राजतिलक किया गया।

विज्ञापन


शोभायात्रा का शुभारंभ महापौर प्रशांत सिंघल ने महाराजा अग्रसेन के डोले का पूजन कर किया। सबसे आगे भगवान गणेश के चतुर्भुज स्वरूप की सजीव झांकी रही। सजीव झांकियां चर्चा के केंद्र में रहीं, जिसमें कलाकारों ने देवी-देवताओं का स्वरूप धारण किया। काली के स्वरूप में नीरज, हनुमान बने नीरज शर्मा, केवट-राम दरबार, हरिहर स्वरूप भगवान शिव-विष्णु, मोर मुकुटी, नीब करौली बाबा, मनुहारी भेष में श्रीकृष्ण, गोवर्धन पर्वत उठाते हुए श्रीकृष्ण, माता महालक्ष्मी और गंगा मैया की झांकी दर्शनीय रही।
विज्ञापन


इसके साथ मूर्तरूप में महाराजा अग्रसेन का डोला, सिंदूरी हनुमान प्रयागराज, अन्नपूर्णा माता बनारस, गोविंद देव जयपुर, महाकालेश्वर उज्जैन, महाकाल अघोरी नृत्य और वारह अवतार सोरों की झांकी शामिल रहीं। यात्रा में दौसा के ऊंट, चार घुड़सवार, संगठन का बैनर, अग्रपताका, नगाड़ा नासिक ढोल, बालाजी बैंड गुरुग्राम, महाकाल ढोल, बैगपाइपर बैंड पंजाब, पीएसएम ढोल नासिक, महिला गैलरी आगरा, शहनाई, जिया बैंड दिल्ली, सोप पुष्प वर्षा, प्रसाद का डोला, नगर निगम और फायर ब्रिग्रेड की गाड़ी शामिल रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Aligarh Maharaja Agrasen Shobhayatra
अग्रसेन शोभायात्रा में सेल्फी - फोटो : संवाद

सुबह हुआ विश्व शांति हवन
रसलगंज चौक पर सुबह विश्व शांति हवन किया गया। तुलसी डेयरी के संचालक अरविंद अग्रवाल ने सपरिवार हवन में आहुतियां दीं। इस मौके पर जयंती संयोजक एडवोकेट प्रशांत अग्रवाल, श्री अग्रवाल युवा संगठन के अध्यक्ष विवेक अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष प्रांजुल गर्ग, महामंत्री सीए पीयूष अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सीए प्रखर गर्ग, पूर्व अध्यक्ष सीए विकास अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, शोभायात्रा संयोजक एवं उपमंत्री आकाश अग्रवाल, उपाध्यक्ष विपिन गोयल, अंकुर अग्रवाल,अनिल नवरंग मौजूद रहे।

घोड़ों पर सवार राजकुमारों ने मन मोहा
इस शोभायात्रा में महाराजा अग्रसेन की 18 संतानों के रूप में 18 राजकुमार सजधज कर घोड़ों पर सवार हुए। इन्हें देखकर हर किसी ने इन्हें प्यार से दुलारा। इसमें आयुष अग्रवाल, अथर्व अग्रवाल, काव्यांश अग्रवाल, नक्षत्र बंसल, आध्विक मित्तल, मनन बंसल, स्वस्तिक गर्ग, ऋषभ बंसल, अमन अग्रवाल, शिवाय अग्रवाल, सात्विक अग्रवाल, हितांश अग्रवाल, मान अग्रवाल, शौर्य अग्रवाल, अविरल अग्रवाल, निकुंज अग्रवाल, रुद्र जिंदल और प्रथम जिंदल शामिल रहे।

अग्रसेन महाराज के 18 गोत्र
गर्ग (ऋषि गर्ग), गोयल (ऋषि गोभिल), गोयन (ऋषि गौतम), बंसल (ऋषि वत्स), कंसल (ऋषि कौशिक), सिंघल (ऋषि शांडिल्य), मंगल (ऋषि मंडव्यl), जिंदल (ऋषि जैमिनी), टिंगल (ऋषि तांड्य), ऐरण (ऋषि आउर्व), धारण (ऋषि धौम्य), मधुकुल (ऋषि मुदगल), बिंदल (ऋषि वशिष्ठ), मित्तल (ऋषि मैत्रेय), तायल (ऋषि तैत्तिरेय), भंडाल (ऋषि भारद्वाज), कुच्छल (ऋषि कश्यप) और नांगल ऋषि नागेंद्र के वंशज हैं।

Aligarh Maharaja Agrasen Shobhayatra
अग्रसेन शोभायात्रा - फोटो : संवाद

70 महिलाओं ने उतारी आरती
अग्रवाल महिला सभा की लगभग 70 महिलाओं ने अप्सरा टॉकिज के सामने शोभायात्रा के पीछे चल रहे महाराजा अग्रसेन के डोले पर फूल बरसाए और इसके बाद आरती उतारी। इन महिलाओं ने सजे थालों से आरती उतारी।

इन संगठनों ने किया स्वागत
जैन समाज, विश्व हिंदू परिषद, वार्ष्णेय युवा संगठन, कायस्थ महासभा, क्षत्रिय महासभा, पंजाबी समाज, खटिक सभा, अग्रवाल महिला संगठन, बजरंग दल, वाल्मीकि समाज, ब्राह्मण सभा, माली समाज, हैल्पिंग हैंड सोसायटी सहित कई संगठनों ने शोभायात्रा का स्वागत किया।

मेयर साथ में थे, नहीं जलीं स्ट्रीट लाइटें
शोभायात्रा जब रेलवे रोड पहुंची तो कवरकुत्ता से मीरीमल की प्याऊ तक एक भी स्ट्रीट लाइट नहीं जली। शोभायात्रा के साथ ही चल रहे महापौर प्रशांत सिंघल को भी यह अच्छा नहीं लगा, हालांकि उन्होंने सार्वजनिक रूप से कुछ नहीं कहा। इस दौरान दुकानों पर जल रहीं लाइटों और शोभायात्रा के साथ चल रही लाइटों से ही रोशनी हो सकी।
 

Aligarh Maharaja Agrasen Shobhayatra
अग्रसेन शोभायात्रा - फोटो : संवाद

विवेक बंसल के नहीं आने की चर्चा
बीते कई वर्षों के आयोजन में कांग्रेस के पूर्व विधायक विवेक बंसल इस कार्यक्रम में सुबह के हवन में शामिल होते थे, लेकिन इस बार वह इस आयोजन में शामिल नहीं हुए। इसकी चर्चा होती रही।

परीक्षा के चलते ढाई घंटे की देरी हुई
यात्रा में शामिल अग्रवाल युवा संगठन के पूर्व अध्यक्ष प्रांजुल गर्ग ने बताया कि एडीएम सिटी संगीता देवी से हुई वार्ता के बाद यात्रा के समय में परिवर्तन किया गया, जिससे आयोजन में कुछ देरी हुई। उन्होंने बताया कि पीईटी की परीक्षा के कारण प्रशासन ने दोपहर एक बजे की जगह तीन बजे से यात्रा निकालने के लिए कहा था, इसलिए थोड़ी देरी हुई। सुरक्षा व्यवस्था और यातायात को संभालने के लिए पुलिस के साथ पीएसी भी मुस्तैद रही। पुलिस कर्मियों ने वाहनों के लिए रास्ता साफ कराया। डॉग स्क्वायड की टीम ने यात्रा शुरू होने से पहले सभी झांकियों की सुरक्षा जांच की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed