{"_id":"675ea0dce506ec7cce0ab8f9","slug":"weddings-will-not-take-place-in-kharmas-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kharmas: शुरू हुआ खरमास, 14 जनवरी तक शादियों पर लगा विराम, ये काम भी नहीं होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kharmas: शुरू हुआ खरमास, 14 जनवरी तक शादियों पर लगा विराम, ये काम भी नहीं होंगे
Sun, 15 Dec 2024 02:56 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 15 Dec 2024 02:56 PM IST
सार
सूर्य के बृहस्पति की धनुराशि में गोचर करने से खरमास शुरू होता है। यह स्थिति मकर संक्रांति तक रहती है । इस कारण मांगलिक कार्य नहीं होते हैं। जैसे ही सूर्य धनु राशि में प्रवेश करता है तभी से खरमास आरंभ हो जाता है।
विज्ञापन
खरमास 2024
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज 15 दिसंबर से 14 जनवरी 2025 तक खरमास होने के कारण मांगलिक कार्यों, विवाह, गृह प्रवेश, गृह निर्माण, नव प्रतिष्ठान, वधु प्रवेश, मुंडन, उपनयन संस्कार, देव प्रतिमा प्रतिष्ठा आदि कार्यक्रमों पर विराम लग गया है। हालांकि धार्मिक कार्य विधि-विधान से संपन्न होंगे।
विज्ञापन
ज्योतिषाचार्य पंडित हृदय रंजन शर्मा ने बताया कि सूर्य के बृहस्पति की धनुराशि में गोचर करने से खरमास शुरू होता है। यह स्थिति मकर संक्रांति तक रहती है । इस कारण मांगलिक कार्य नहीं होते हैं। जैसे ही सूर्य धनु राशि में प्रवेश करता है तभी से खरमास आरंभ हो जाता है। इसके साथ ही शादी, विवाह एवं अन्य मांगलिक कार्य निषेध हो जाते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 15 दिसंबर की रात्रि 10:11 बजे से 14 जनवरी 2025 की सुबह 08:56 मिनट तक सूर्य के मकर राशि मे प्रवेश करने तक खरमास है। वर को सूर्य का बल और वधु को बृहस्पति का बल होने के साथ ही दोनों को चंद्रमा का बल होने से ही विवाह के योग बनते हैं। इस पर ही विवाह की तिथि निर्धारित होती है । खरमास शुरू हो जाने से विवाह संस्कारों पर एक माह के लिए रोक लग जाएगी। जनेऊ संस्कार, मुंडन संस्कार, गृह प्रवेश भी नहीं किया जा सकेगा।
विज्ञापन