पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   1.6 million candidates from 60 districts will appear for the UP TET exam; the examination will be held at 955

UPTET : यूपी टीईटी परीक्षा में 60 जिलों के 16 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल, 955 केंद्रों पर होगी परीक्षा

Wed, 01 Jul 2026 06:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 01 Jul 2026 06:34 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा दो, तीन और चार जुलाई को आयोजित होगी। इसमें प्रदेश के 60 जिलों से करीब 16 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। यूपी के अलावा अन्य प्रदेशों से भी एक लाख से अधिक अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा कुल 955 केंद्रों पर होगी।

विज्ञापन
1.6 million candidates from 60 districts will appear for the UP TET exam; the examination will be held at 955
tet - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा दो, तीन और चार जुलाई को आयोजित होगी। इसमें प्रदेश के 60 जिलों से करीब 16 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। यूपी के अलावा अन्य प्रदेशों से भी एक लाख से अधिक अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा कुल 955 केंद्रों पर होगी।

विज्ञापन






 

महाराष्ट्र में टीईटी का प्रश्नपत्र लीक होने के बाद सुरक्षा चौकसी बढ़ा दी गई है। एसटीएफ और खुफिया एजेंसियों ने सैकड़ों कोचिंग संचालकों के नंबर निगरानी पर लिए हैं। कुछ संदिग्धों से पूछताछ भी की जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन

उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष प्रशांत कुमार ने परीक्षा पारदर्शिता और निष्पक्षता से कराने की बात कही। वर्ष 2021 में परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय की ओर से कराई गई टीईटी परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक हो गया था। इसी कारण इस बार एसटीएफ और खुफिया एजेंसियां विशेष सतर्कता बरत रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जौनपुर से सबसे अधिक अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण

 

 

टीईटी के लिए जौनपुर से सबसे अधिक 67597 और लद्दाख से सबसे कम एक अभ्यर्थी पंजीकृत है। बिहार से 31766, मध्य प्रदेश से 20375, दिल्ली से 16411 और राजस्थान से 12774 अभ्यर्थी शामिल होंगे। हरियाणा से 5748, झारखंड से 5635, उत्तराखंड से 2710 और पश्चिम बंगाल से 1909 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed