फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Abhishek Bachchan: How easy will Junior Bachchan path be, will he be able to break Amitabh Bachchan record

Abhishek Bachchan : अभिषेक बच्चन के प्रयागराज से चुनाव लड़ने की चर्चा से चढ़ा सियासी पारा, भाजपा में मची हलचल

Wed, 19 Jul 2023 10:11 AM IST
विनोद सिंह विनोद सिंह बघेल, प्रयागराज
विनोद सिंह बघेल, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 19 Jul 2023 10:11 AM IST
सार

Abhishek Bachchan : बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की तरह क्या उनके बटे और फिल्म अभिनेता अभिषेक बच्चन भी प्रयागराज की लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। इसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। जूनियर बच्चन के मैदान में उतरने की अटकलों से भाजपा में हलचल मच गई है। अगर अभिषेक सपा से मैदान में उतरते हैं तो उनका मुकाबला कौन कर सकता है और भाजपा और बसपा किस प्रत्याशी पर दांव लगा सकती है इस पर भी मंथन शुरू हो गया है। 

विज्ञापन
Abhishek Bachchan: How easy will Junior Bachchan path be, will he be able to break Amitabh Bachchan record
अभिषेक बच्चन, अमिताभ बच्चन - फोटो : Insatagram- @amitabhbachchan

विस्तार

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की तरह क्या उनके बटे और फिल्म अभिनेता अभिषेक बच्चन भी प्रयागराज की लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। इसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। जूनियर बच्चन के मैदान में उतरने की अटकलों से भाजपा में हलचल मच गई है। अगर अभिषेक सपा से मैदान में उतरते हैं तो उनका मुकाबला कौन कर सकता है और भाजपा और बसपा किस प्रत्याशी पर दांव लगा सकती है इस पर भी मंथन शुरू हो गया है। 

विज्ञापन


बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन के इलाहाबाद संसदीय सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलों के बाद प्रदेश की राजनीति गरम हो गई है। जूनियर बच्चन मैदान में उतरते हैं तो मुकाबला बेहद रोमांचक हो सकता है। समाजवादी पार्टी से उनके चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही हैं। अभिषेक बच्चन की मां जया बच्चन समाजवादी पार्टी से राज्यसभा से सांसद हैं। सदन में वह सत्ता पक्ष के खिलाफ तीखे प्रहार करती हैं। 
विज्ञापन

 

2024 का लोकसभा चुनाव काफी रोमांचक हो सकता है। 1984 वाला सीन फिर दोहराने की तैयारी की जा रही है। 1984 में सुपर स्टार अमिताभ बच्चन ने चुनावी मैदान में उतरकर राजनीति दुनिया में तहलका मचा दिया था। उन्होंने कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे हेमवती नंदन बहुगुणा को पराजित किया था। उस समय पूरे जिले में अमिताभ बच्चन की लहर चल रही थी और हर गली और मुहल्ले में लोग अमिताभ बच्चन की एक झलक पाने के लिए बेताब दिख रहे थे। हालांकि चुनाव जीतने के बाद बिग बी को सियासत रास नहीं आई। उन्होंने लोकसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया। इसके बाद उन्होंने कभी मुड़कर राजनीति की ओर नहीं देखा। 

विज्ञापन
विज्ञापन



यह भी पढ़ें : प्रयागराज से ताल ठोक सकते हैं अभिषेक बच्चन, 1984 में इसी सीट से बिग बी लड़े थे चुनाव

खास बात यह है कि अमिताभ बच्चन ने जिस हेमवती नंदन बहुगुणा को पटखनी दी थी वर्तमान में उन्हीं बहुगुणा की पुत्री प्रोफेसर रीता बहुगुणा जोशी इलाहाबाद लोकसभा सीट से सांसद हैं। अभिषेक बच्चन यदि मैदान में उतरते हैं तो उनका मुकाबला रीता जोशी से हो सकता है। रीता जोशी भाजपा की सांसद हैं, जबकि अभिषेक को समाजवादी पार्टी से उतारने की बात की जा रही है। 

अमिताभ बच्चन ने कभी नहीं ली पैतृक गांव बाबूपट्टी की सुध

अमिताभ बच्चन ने कभी भी बाबूपट्टी की सुध नहीं ली। 14 बरस पहले बाबूपट्टी आईं उनकी पत्नी जया बच्चन ने पूरे परिवार समेत आने का वायदा किया था, लेकिन वो आज तक पूरा न हो सका। बाबूपट्टी के ग्रामीण अमिताभ को उनकी ही फिल्म ‘शराबी’ का गाना याद दिलाते हुए कह रहे हैं कि इंतेहा हो गई इंतजार की। बाबू पट्टी गांव सदी के महानायक का पैतृक गांव भले ही है, मगर उनका सीधा संपर्क पैतृक गांव से कभी नहीं रहा। न ही गांव के किसी व्यक्ति से वह परिचित हैं।

जया बच्चन को बाबू पट्टी आए 14 साल बीत गए, लेकिन बच्चन परिवार का कोई भी सदस्य बाबू पट्टी नहीं आया। सालों से बाबू पट्टी गांव बिग बी के नाम पर सुर्खियां बटोर रहा है, मगर उसे अमिताभ बच्चन के दर्शन आज तक नहीं हुए। कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के एक शो में अमिताभ बच्चन ने अपने पैतृक गांव बाबूपट्टी जाने की इच्छा जाहिर की थी, जिसको लेकर उनके गांव के लोग काफी उत्साहित हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed