{"_id":"69b7119136be191c69063230","slug":"another-fir-against-firecracker-dealer-qadir-and-others-allahabad-news-c-3-ald1034-842430-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: पटाखा कारोबारी कादिर समेत अन्य पर एक और एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: पटाखा कारोबारी कादिर समेत अन्य पर एक और एफआईआर
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
पटाखा कारोबारी मोहम्मद कादिर उसके भतीजे कासिफ व आसिफ समेत अन्य पर एक और एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप है कि प्री-चार्ज पे कंपनी ने निवेश के नाम पर मोटा मुनाफा देने का लालच देकर 8.04 लाख रुपये की ठगी की है। कर्नलगंज पुलिस ने मो. कादिर, कासिफ, आसिफ, मो. आदिल वसी, इजहार अहमद कुरैशी समेत अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की है।
कोतवाली बादशाही मंडी निवासी
अंकित कुमार साहू ने पुलिस को बताया कि वह अपने बड़े भाई अधिवक्ता अभिषेक कुमार साहू के साथ जिला न्यायालय में इंटर्नशिप कर रहे हैं। वर्ष 2023 में सेवई मंडी निवासी मो. आदिल वसी व उसके साथी इजहार अहमद कुरैशी समेत अन्य लोग कचहरी में मिले। कहा कि वह अपनी कंपनी लिए सर्वे कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
उनकी कंपनी लोगों से निवेश कराकर उन्हें अच्छा लाभांश देती है। ज्यादा जानकारी के लिए मो. कादिर से पूछ सकते हैं। अगले दिन आसिफ नाम के व्यक्ति का फोन आया तो वह मो. कादिर से मिलने नेहरू कॉम्प्लेक्स गए। उनके साथ काशिफ नाम का व्यक्ति भी था। उसने बताया कि प्री-चार्ज पे उनकी कंपनी है और निवेश का तरीका बताकर ज्यादा पैसा कमाने का लालच दिया।
आरोप है कि सात अगस्त 2023 को आरोपियों ने 2.04 लाख रुपये का चेक दिया। इसके बाद दो किस्तों में 1.20-1.20 लाख रुपये नकद दिए। शुरुआती दिनों में दो बार मुनाफा भी दिया गया। लेकिन बाद में टाल-मटोल करने लगे। आरोप है कि उनकी रिश्तेदार अनीता साहू से भी 3.60 लाख रुपये की ठगी की गई।
बता दें कि शाहगंज थाना में 25 हजार के इनामी मो. कादिर समेत अन्य आरोपियों पर कई एफआईआर दर्ज हैं। आराेपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा चुका है। वहीं, एक आरोपी मो. आदिल वसी पर 25 हजार का इनाम है।