{"_id":"608f00eb07b25a44ab27e865","slug":"arrested-for-performing-rifle-at-bus-stand-fellow-also-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस अड्डे पर रायफल का प्रदर्शन करने वाला गिरफ्तार, साथी भी पकड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस अड्डे पर रायफल का प्रदर्शन करने वाला गिरफ्तार, साथी भी पकड़ा गया
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 03 May 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिविल लाइंस बस अड्डे के पास एक मई को एक युवक रायफल लेकर प्रदर्शन कर रहा था। किसी ने मोबाइल से फोटो खींचकर इसे वायरल कर दिया। रविवार को रायफल का प्रदर्शन करने वाला युवक गिरफ्तार कर लिया गया। जिस युवक की रायफल थी, उसे भी पकड़ लिया गया।
शनिवार को सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हुई थी जिसमें एक युवक रायफल लिए सिविल लाइंस बस अड्डे पर प्रदर्शन कर रहा था। हालांकि किसी ने शिकायत नहीं की थी लेकिन सोशल मीडिया पर फोटो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू की। रविवार को बस अड्डे के पास से बेली कालोनी के आकाश राय को गिरफ्तार कर लिया गया।
उसके पास से रायफल भी बरामद की गई जिसका प्रदर्शन उसने बस अड्डे पर किया था। बाद में उससे पूछताछ में पता चला कि रायफल उसके दोस्त अब्दुल सफात की है। पुलिस ने पास में ही कार में बैठे सफात को पकड़ लिया। दोनों को गिरफ्तार कर उनके पास से रायफल के अलावा कार भी बरामद की गई। उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट, महामारी एक्ट, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।