सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BJP celebrated after lotus bloomed in Gujarat and Rampur

Election Results : गुजरात और रामपुर में कमल खिलने के बाद भाजपाइयों ने मनाया जश्न

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 08 Dec 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
सार

गुजरात विधानसभा और प्रदेश की रामपुर विधानसभा के उपचुनाव में मिली जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी की ओर से बृहस्पतिवार की शाम को जश्न मनाया गया। इस दौरान ढोल नगाड़े की थाप पर भाजपाई जमकर थिरके।

BJP celebrated after lotus bloomed in Gujarat and Rampur
Prayagraj News : भाजपा की जीत पर जश्न मनाते कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

गुजरात विधानसभा और प्रदेश की रामपुर विधानसभा के उपचुनाव में मिली जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी की ओर से बृहस्पतिवार की शाम को जश्न मनाया गया। इस दौरान ढोल नगाड़े की थाप पर भाजपाई जमकर थिरके। भाजपाइयों ने कहा कि अब यूपी नगर निकाय चुनाव में भी भाजपा का डंका बजेगा।

Trending Videos



भाजपा प्रदेश सचिव अनामिका चौधरी ने कहा कि गुजरात में एक बार फिर से डबल इंजन की सरकार से विकास कार्य और तेजी से होगा। उन्होंने कहा कि चुनाव में भाजपा का प्रचंड जीत मिली है। 2024 के लोकसभा चुनाव में भी केंद्र में तीसरी बार पीएम मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर से सरकार बनेगी। भाजपा के वरिष्ठ नेता डा. विक्रम सिंह पटेल ने भी गुजरात और रामपुर जीत के लिए केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व को बधाई दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

BJP celebrated after lotus bloomed in Gujarat and Rampur
Prayagraj News : गुजरात में भाजपा की जीत पर खुशी का इजहार करते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला।

उधर, पार्टी कार्यालय में मने जश्न में महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि भाजपा ने इतिहास रचने का काम किया है। पूर्व विधायक दीपक पटेल ने कहा कि निकाय चुनाव में भी प्रदेश में चारों ओर कमल ही खिलेगा। इस दौरान पीएम मोदी की तस्वीर लेकर ढोल नगाड़े की थाप पर पार्टी कार्यकर्ता खूब थिरके। आतिशबाजी कर एक दूसरे को मिठाई भी खिलाई गई।


इस अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, मुरारी लाल अग्रवाल, नर सिंह, राजेश केसरवानी, मनोज कुमार कुशवाहा, किरण जायसवाल, आनंद सोनकर, शिखा रस्तोगी, क्षमा दुबे आदि मौजूद रहे। प्रदेश महिला मोर्चा महामंत्री डा. कीर्तिका अग्रवाल ने भी चुनाव में मिली जीत के लिए केंद्रीय नेतृत्व को बधाई दी। उधर भाजपा की जीत पर सांस्कृतिक प्रकोष्ठ केे संयोजक तीर्थराज पांडेय की अध्यक्षता में आराधना की गई।

चुनाव में मिली जीत को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्नl

गुजरात विधानसभा के चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत को लेकर सिविल लाइन सुभाष चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आते जाते राहगीरों को मिष्ठान, पुष्प एवं आतिशबाजी कर जश्न मनाते हुए क्षेत्रीय उपाध्यक्ष किसान मोर्चा रमाकांत विश्वकर्मा और जय सिंह पटेल ने कहा कि यह जीत एक-दूसरे कार्यकर्ता की खून पसीने की जीत है जिन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाया। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र सरदार पतविंदर सिंह ने कहा कि भाजपा की ऐतिहासिक प्रचंड जीत से विकास की रफ्तार रुकेगी नहीं। इस अवसर पर एजाजुद्दीन, सरदार पतविंदर सिंह, मयंक गुप्ता, सुनील सिंह,संजय यादव,विनीता पांडे, आंचल, सपना, सूर्य, विदुषी, दिव्यांशी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed