{"_id":"6a2aad7d73f2aa6d330ebd53","slug":"body-of-female-student-found-hanging-in-her-room-she-was-a-first-year-b-com-student-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : कमरे में फंदे से लटका मिला छात्रा का शव, केपी कॉलेज में बीकॉम प्रथम वर्ष की थी छात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : कमरे में फंदे से लटका मिला छात्रा का शव, केपी कॉलेज में बीकॉम प्रथम वर्ष की थी छात्रा
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 11 Jun 2026 06:13 PM IST
विज्ञापन
सार
राजरूपपुर में बुधवार सुबह बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा सृजन राय (19) का शव कमरे में पंखे पर लटका मिला। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आशंका है कि मानसिक रूप से परेशान होकर छात्रा ने आत्महत्या की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
राजरूपपुर में बुधवार सुबह बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा सृजन राय (19) का शव कमरे में पंखे पर लटका मिला। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आशंका है कि मानसिक रूप से परेशान होकर छात्रा ने आत्महत्या की है। परिजन भी आत्महत्या की वजह नहीं बता सके हैं। पुलिस हर पहलुओं पर जांच में जुट है।
मूलरूप से जौनपुर के थाना गौरा बादशाहपुर गांव पचेवरा गांव निवासी सतीश राय चेन्नई की एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि बेटा अहमदाबाद में रहकर पढ़ाई करता है। छोटी बेटी सृजन राय केपी कॉलेज में बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा थी। पढ़ाई के लिए वह राजरूपपुर में किराये के कमरे में अकेले रहती थी। सृजन दो दिन पहले ही जौनपुर से प्रयागराज लौटी थी। मंगलवार रात तक उसने परिजनों से बातचीत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
देर रात परिजनों ने कई बार कॉल किया लेकिन उसका मोबाइल फोन नहीं उठा। इस पर मकान मालिक से संपर्क कर हाल जानने के लिए कहा गया लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। मकान मालिक ने खिड़की से झांककर देखा तो सृजन कमरे के भीतर फंदे से लटकी थी।
मोबाइल फोन की जांच कर रही पुलिस
सूचना पर फॉरेंसिक टीम ने कमरे से साक्ष्य एकत्र किए। वहीं, जौनपुर से पहुंचे परिजनों ने बताया कि सृजन पढ़ाई में अच्छी थी। उसने कभी किसी तरह की परेशानी या तनाव की जानकारी नहीं दी थी। पुलिस सृजन के मोबाइल को जब्त कर जांच में जुटी है।