फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CBI raids DRM office; APO caught accepting a bribe of ₹50,000.

प्रयागराज : डीआरएम ऑफिस में सीबीआई का छापा, 50 हजार की रिश्वत लेते पकड़े गए एपीओ और कार्यालय अधीक्षक

Fri, 11 Sep 2026 11:34 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 11 Sep 2026 11:34 AM IST
सार

प्रयागराज में डीआरएम कार्यालय के कार्मिक विभाग में सीबीआई की अचानक कार्रवाई से हड़कंप मच गया। टीम ने 50 हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते सहायक कार्मिक अधिकारी (एपीओ) और कार्यालय अधीक्षक को गिरफ्तार किया। कार्रवाई लोको पायलट के स्थानांतरण से जुड़े मामले में शिकायत के बाद की गई।

विज्ञापन
CBI raids DRM office; APO caught accepting a bribe of ₹50,000.
सीबीआई ने डीआरएम प्रयागराज आफिस में मारा छापा। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।

विस्तार

मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय (डीआरएम) में बृहस्पतिवार देर शाम सीबीआई ने एक सहायक कार्मिक अधिकारी (एपीओ) और कार्यालय अधीक्षक को कथित तौर पर 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

चर्चा है कि प्रयागराज मंडल के कानपुर में तैनात एक लोको पायलट के स्थानांतरण से जुड़े मामले में दोनों कर्मचारी उसे मानसिक रूप से परेशान कर रहे थे। साथ ही 50 हजार रुपये घूस मांगने का आरोप था। पीड़ित लोको पायलट ने शिकायत सीबीआई में दर्ज कराई थी।

विज्ञापन

बृहस्पतिवार देर शाम शिकायतकर्ता रिश्वत की रकम लेकर प्रयागराज मंडल कार्यालय पहुंचा। वहां वह एपीओ और कार्यालय अधीक्षक से मिला। आरोप है कि जैसे ही तय रकम दोनों के हाथ में सौंपी गई, वहां पहले से ही मुस्तैद सीबीआई की टीम ने दोनों को दबोच लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद टीम ने कार्यालय के जांच की। कुछ दस्तावेज टीम ने अपने कब्जे में ले लिए। इस बारे में उत्तर मध्य रेलवे के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी डॉ.अमित मालवीय ने बताया कि सूचना मिली है, लेकिन अभी आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है कि सीबीआई ने किसे पकड़ा और क्या कार्रवाई की। दूसरी ओर बताया जा रहा है कि जीएम एनसीआर नरेश पाल सिंह को भी रेलवे अफसरों ने यह जानकारी दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed