सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CM Yogi said: If anyone teases daughters and businessmen, they will have to pay the price.

सीएम योगी बोले : बेटियों और व्यापारियों को किसी ने छेड़ा तो चुकानी होगी कीमत

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 26 May 2026 07:24 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रदेश में सुशासन का माहौल है। बेटियां और व्यापारी सुरक्षित होकर किसी भी समय बाहर निकल सकते हैं। अगर किसी ने उन्हें छेड़ा तो उसे कीमत चुकानी होगी। यह बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को नगर निगम, प्रयागराज में आयोजित विकास परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास समारोह में कहीं।

CM Yogi said: If anyone teases daughters and businessmen, they will have to pay the price.
प्रयागराज नगर निगम में सीएम योगी को स्मृति चिन्ह देते महापौर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

प्रदेश में सुशासन का माहौल है। बेटियां और व्यापारी सुरक्षित होकर किसी भी समय बाहर निकल सकते हैं। अगर किसी ने उन्हें छेड़ा तो उसे कीमत चुकानी होगी। यह बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को नगर निगम, प्रयागराज में आयोजित विकास परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास समारोह में कहीं।

मुख्यमंत्री ने 452 करोड़ रुपये की लागत वाली 200 से अधिक विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि प्रयागराज में नौ साल पहले आतंक का माहौल था, सार्वजनिक जमीन पर कब्जा हो जाता था, अराजकता का तांडव होता था और विकास ठप हो गया था। अब आंतक, माफियागगीरी, गुंडगर्दी से प्रयागराज मुक्त हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटियां हों या व्यापारी, सुरक्षित होकर किसी भी समय निकल सकते हैं। उन्हें कोई छेड़ने का दुस्साहस नहीं कर सकता है। अगर छेड़ेगा तो उसकी कीमत चुकाएगा। कहा कि डबल इंजन की सरकार सुरक्षा, समृद्धि के लिए नए प्रयास कम रही है। हर प्रकार से आपके घरों और व्यक्तिगत जीवन में खुशहाली का माहौल हो, सरकार इस दिशा में काम कर रही है।

विज्ञापन
Trending Videos

कहा कि पूर्व की सरकारों में महर्षि भरद्वाज आश्रम पर भी अवैध कब्जा व अतिक्रमण था। महर्षि भरद्वाज हम सबके कुल के गुरु हैं और दुनिया के पहले कुलपति भी हैं। हजारों वर्ष पहले प्रयागराज में गुरुकुल चलाते थे। श्रीराम उनके दर्शन के लिए दो बार प्रयागराज आए। डबल इंजन की सरकार में अब महर्षि भरद्वाज का आश्रम कब्जा मुक्त है और मंदिर भी भव्य रूप ले चुका है।

पूर्व की सरकारों में कुंभ के दौरान होती थी गंदगी, भगदड़, अराजकता

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह वही प्रयागराज है, जहां 2017 से पहले माघ मेला, कुंभ में लोग गंदगी, भगदड़, अराजकता, अव्यवस्था का शिकार होते थे। लोग आना नहीं चाहते थे। 2019 में जब भाजपा सरकार को कुंभ के आयोजन का अवसर मिला तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से यूनेस्को ने इस आयोजन को मानवता की अमूर्त धरोहर के रूप में मान्यता दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed