फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CM Yogi to attend High Court Bar event today; lawyers expect a gift.

प्रयागराज : आज हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में शामिल होंगे सीएम योगी, अधिवक्ताओं को सौगात की उम्मीद

Mon, 14 Sep 2026 11:57 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 14 Sep 2026 11:57 AM IST
सार

CM Yogi In Prayagraj : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज प्रयागराज के दौरे पर हैं, जहां वे इलाहाबाद हाईकोर्ट परिसर स्थित क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित 'हाईकोर्ट बार एसोसिएशन' के सम्मान समारोह में शामिल होंगे। शाम 4 बजे होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर अधिवक्ताओं में भारी उत्साह है और उन्हें सीएम योगी से किसी बड़ी सौगात की उम्मीद है।

विज्ञापन
CM Yogi to attend High Court Bar event today; lawyers expect a gift.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।

विस्तार

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ सोमवार को संगमनगरी आ रहे हैं। यह कार्यक्रम चार बजे इलाहाबाद हाईकोर्ट परिसर स्थित क्रिकेट ग्राउंड में होगा। अधिवक्ताओं को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री से उन्हें बड़ा तोहफा मिल सकता है। कार्यक्रम के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी सोमवार को अपराह्न 3.45 बजे प्रयागराज पहुंचेंगे। समारोह के बाद सायं 5.10 बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।

विज्ञापन


कार्यक्रम में इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायमूर्ति अरुण भंसाली विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। अध्यक्षता हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश पांडे करेंगे। एसोसिएशन के महासचिव अखिलेश कुमार शर्मा संचालन करेंगे। एसोसिएशन ने सभी अधिवक्ताओं से निर्धारित समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने की अपील की है। एसोसिएशन की ओर से होने वाले समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

विज्ञापन

कानपुर रोड पर सड़क किनारे वाहन खड़ा न करें

एसोसिएशन ने अधिवक्ताओं से सहयोग की अपील की है। अध्यक्ष राकेश पांडे व महासचिव अखिलेश कुमार शर्मा की ओर से कहा गया है कि कार्यक्रम के दौरान कानपुर रोड पर यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए अधिवक्ता अपने वाहन सड़क पर न खड़ा करें। हाईकोर्ट से लगी कानपुर रोड की लेन को हनुमान मंदिर से पानी की टंकी चौराहे तक खाली रखने की अपील की है। अधिवक्ताओं से अपने वाहन न्यू मल्टीलेवल पार्किंग में खड़ा करने को कहा गया है।

सांकेतिक रूप से चैंबर की चाबी देंगे मुख्यमंत्री

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा कि सात सौ करोड़ की लागत से मल्टी लेवल पार्किंग और अधिवक्ता कक्ष बनाया गया है। इसकी चाबी मुख्यमंत्री और मुख्य न्यायाधीश संयुक्त रूप से हाईकोर्ट बार को सांकेतिक रूप से सौंपेंगे। आवंटन की प्रक्रिया करीब-करीब पूरी होने वाली है। जल्द ही अधिवक्ता नए चैंबर में पहुंच जाएंगे।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट, हाईकोर्ट से पुलिस लाइन तक कड़ा पहरा

सीएम योगी के सोमवार को शहर आगमन को लेकर पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। मुख्यमंत्री इलाहाबाद हाईकोर्ट परिसर में आयोजित अधिवक्ता अभिनंदन एवं सम्मान समारोह में शामिल होंगे। उनके कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड से लेकर हाईकोर्ट परिसर तक व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री राजकीय हेलीकॉप्टर से दोपहर करीब 3:45 बजे पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से सड़क मार्ग से इलाहाबाद हाईकोर्ट परिसर स्थित कार्यक्रम स्थल जाएंगे।

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वापसी भी सड़क मार्ग से पुलिस लाइन हेलीपैड तक होगी। सीएम के दौरे को लेकर पुलिस लाइन में रविवार को पुलिस आयुक्त पीयूष मोर्डिया ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारी की समीक्षा की। प्रयागराज के अलावा अन्य जिलों से भी पुलिस की तैनाती की गई है।
सुरक्षा व्यवस्था के तहत दो डीसीपी और छह डिप्टी एसीपी भी मोर्चा संभालेंगे। पीएसी, आरएएफ और पुलिसकर्मियों की ड्यूटी निर्धारित प्वाइंटों पर लगाई गई है। मुख्यमंत्री के काफिले के गुजरने के दौरान कुछ मार्गों पर यातायात रोकने या डायवर्जन की योजना बनाई गई है। पुलिस अधिकारियों को सोशल मीडिया पर भी विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed