फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Congress has the dagger of infidelity in its hands and the land is barren, Naqvi targets Congress and SP

Prayagraj : कांग्रेस के हाथ में बेवफाई का खंजर और जमीन बंजर, नकवी ने कांग्रेस और सपा पर साधा निशाना

Fri, 16 Jan 2026 06:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 16 Jan 2026 06:18 PM IST
सार

पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने शुक्रवार को विपक्षी दलों और बांग्लादेश के मौजूदा हालात पर जमकर प्रहार किया।

विज्ञापन
Congress has the dagger of infidelity in its hands and the land is barren, Naqvi targets Congress and SP
मुख्तार अब्बास नकवी, पूर्व केंद्रीय मंत्री। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने शुक्रवार को विपक्षी दलों और बांग्लादेश के मौजूदा हालात पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कांग्रेस और सपा पर तीखा कटाक्ष करते हुए कहा कि ये दल जनाधार खो चुके हैं और अब डिफॉल्टर ढपोरशंख बनकर केवल डींगबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस को मोहल्ले की पार्टी बताते हुए कहा कि कांग्रेस की जमीन बंजर है लेकिन उसके हाथ में बेवफाई का खंजर है। जो भी उसके साथ जाएगा, वह दुर्घटना का शिकार हो जाएगा।

विज्ञापन

सर्किट हाउस में शुक्रवार की सुबह संवाददाताओं से हुई बातचीत में मुख्तार अब्बास ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के सुशासन ने भारत को समावेशी सशक्तीकरण का ग्लोबल ब्रांड बना दिया है। वहीं दूसरी ओर, विपक्षी दल कुंठा और कटुता के कबाड़खाने में कैद हो गए हैं।

विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी कुनबा सांविधानिक संस्थाओं की सामंती लिंचिंग कर रहा है। इस वजह से जनता चुनाव दर चुनाव इनकी धुलाई-धुनाई कर रही है। मुख्तार ने वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनावी चौपाल पर जनता बंटाधारी ब्रिगेड की खटिया खड़ी और बिस्तर गोल कर देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों पर पूछे गए सवाल के जवाब में नकवी ने कहा कि जिहादियों की फसादी सनक उस मुल्क की बर्बादी की इबारत लिख रही है। वहां अल्पसंख्यकों के साथ हो रही अराजकता मानवीय मूल्यों के कत्लेआम की पराकाष्ठा है।

मानवता को बचाने के लिए इन जल्लादी-जिहादी जानवरों के तंत्र का जमींदोज होना जरूरी है। प्रेसवार्ता का संचालन भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने किया। इस अवसर पर विभूति नारायण सिंह, डॉ. शाहीन, रमेश पासी, शत्रुघ्न जायसवाल, पतविंदर सिंह, मो. जुबैर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed