सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Cousin of Farrukhabad's Employment Officer dies in a road accident; family devastated.

Prayagraj : फर्रुखाबाद के सेवायोजन अधिकारी के चचेरे भाई की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 21 Jun 2026 03:23 PM IST
विज्ञापन
सार

धूमनगंज के पीएसी गेट के पास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार रेस्टोरेंट संचालक प्रशांत तिवारी (32) की मौत हो गई। वह फर्रुखाबाद में तैनात जिला सेवायोजन अधिकारी (डीईओ) अमित तिवारी के चचेरे भाई थे। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

Cousin of Farrukhabad's Employment Officer dies in a road accident; family devastated.
प्रशांत तिवारी। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

धूमनगंज के पीएसी गेट के पास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार रेस्टोरेंट संचालक प्रशांत तिवारी (32) की मौत हो गई। वह फर्रुखाबाद में तैनात जिला सेवायोजन अधिकारी (डीईओ) अमित तिवारी के चचेरे भाई थे। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।



प्रशांत झूंसी में अतुल्यम नाम से रेस्टोरेंट चलाते थे। शनिवार रात वह अपने शेफ को धूमनगंज में बाइक से छोड़ने गए थे। देर रात करीब दो बजे लौटते समय पीएसी गेट के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। गंभीर रूप से घायल प्रशांत को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशांत दो भाइयों में छोटे थे। उनके चचेरे भाई अमित तिवारी वर्ष 2017 बैच के अधिकारी हैं और वर्तमान में फर्रुखाबाद में जिला सेवायोजन अधिकारी के पद पर तैनात हैं। उन्होंने बताया कि भाई से अक्सर बातचीत होती रहती थी। कभी लगा ही नहीं कि वह हम सब को छोड़कर ऐसे ही चला जाएगा। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही रिश्तेदार और परिचित पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed