फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Decision on exam and interview dates will be taken on government's instructions, warning of agitation from Oct

Prayagraj : शासन के निर्देश पर परीक्षा व साक्षात्कार की तारीखों पर होगा निर्णय, 7 अक्तूबर से आंदोलन की चेतावनी

Wed, 01 Oct 2025 05:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 01 Oct 2025 05:20 PM IST
सार

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के साक्षात्कार एवं प्रवक्ता भर्ती परीक्षा की नई तारीखों पर निर्णय के लिए उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग शासन में वार्ता करेगा। शासन के निर्देश के अनुसार इस संबंध में निर्णय लिए जाएंगे।

विज्ञापन
Decision on exam and interview dates will be taken on government's instructions, warning of agitation from Oct
Exam - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के साक्षात्कार एवं प्रवक्ता भर्ती परीक्षा की नई तारीखों पर निर्णय के लिए उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग शासन में वार्ता करेगा। शासन के निर्देश के अनुसार इस संबंध में निर्णय लिए जाएंगे। प्रतियोगियों की नाराजगी को देखते हुए इस तरह के पहल की बात कही जा रही है। बार-बार परीक्षा स्थगित होने से नाराज प्रतियोगियों ने सात अक्तूबर से आंदोलन की घोषणा की है। इसी क्रम में युवा मंच का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को आयोग के सचिव से मिला। वार्ता के दौरान अपर नगर मजिस्ट्रेट और सहायक पुलिस आयुक्त भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


प्रतियोगियों ने साक्षात्कार एवं परीक्षा की नई तारीख घोषित करने की मांग की। उन्होंने अन्य भर्ती परीक्षाओं को लेकर भी स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। इस पर आयोग के सचिव का कहना था कि जब तक नए अध्यक्ष नहीं आ जाते परीक्षा करा पाना मुश्किल है। आयोग की नियमावली के अनुसार कार्यवाहक अध्यक्ष रोजाना के कार्यों को ही देख सकते हैं। हालांकि आयोग के अफसरों का कहना था कि शासन से इस बारे में निर्देश लेकर परीक्षा की तारीखों पर निर्णय लिया जा सकता है लेकिन शासन से इस बारे में निर्देश नहीं आया है।
विज्ञापन


अफसरों ने आश्वासन दिया कि इस बारे में शासन को पत्र लिखा जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि कार्यवाहक अध्यक्ष सुचित कुमार बैठक में शामिल होने के लिए लखनऊ गए हैं। वहीं सचिव मनोज कुमार का कहना है कि प्रतियोगियों का मांग पत्र अध्यक्ष के सामने रखा जाएगा। साक्षात्कार एवं प्रवक्ता भर्ती परीक्षा के लिए शासन में भी वार्ता की जाएगी। वार्ता के दौरान युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह, प्रभाकर सिंह, रजत यादव, राहुल पांडेय आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed