फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Eid 2024 : ईद पर देश में अमन चैन के लिए मांगी दुआ, ईदगाहों में हिंदुओं ने नमाजियों पर बरसाए फूल

Thu, 11 Apr 2024 02:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 11 Apr 2024 02:43 PM IST
सार

शहर के रामबाग सहित कई ईदगाहों के बाहर खड़े हिंदू समाज के साधु संतों और समाजसेवियों ने ईदगाह से बाहर निकलने पर नमाजियों के ऊपर पुष्पवर्षा की और गले लगाकर उन्हें ईद की मुबारक बाद दी। प्रतापगढ़ में सांसद प्रमोद तिवारी ने ईदगाहों पर जाकर नमाजियों को बधाई दी। कौशाम्बी में एसपी सहित तमाम पुलिस अधिकारियों ने ईदगाहों पर मुस्लिमों को गले लगाया।

विज्ञापन
Eid 2024: Prayers sought for peace in the country on Eid
रामबाग में ईद पर नमाजियों पर पुष्पवर्षा करते हिंदू समाज के लोग। - फोटो : अमर उजाला

बुधवार की रात को चांद दिखने के बाद शिया समुदाय ने अकीदत के सात ईद मनाई। सुबह नियत तिथि पर ईदगाहों में नमाज अदा की गई। नए पोशाक में पहुंचे नमाजियों ने देश के अमर और चैन के साथ खुशहाली की दुआ मांगी। शहर के रामबाग सहित कई ईदगाहों के बाहर खड़े हिंदू समाज के साधु संतों और समाजसेवियों ने ईदगाह से बाहर निकलने पर नमाजियों के ऊपर पुष्पवर्षा की और गले लगाकर उन्हें ईद की मुबारक बाद दी। रामबाग स्थित ईदगाह पर बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोगों ने पहुंचकर ईद की नमाज अदा करने वाले मुस्लिम समुदाय के लोगों पर पुष्पवर्षा की और उन्हें गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। 



मंगलवार देर रात शिया धर्म गुरु के एलान के बाद बुधवार को शिया समुदाय ने धूमधाम से ईद मनाई। चक स्थित शिया जामा मस्जिद में इमाम ए जुमा अल जमात सैयद हसन रजा जैदी ने ईद की नमाज अदा कराई। इसके बाद लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाई दी। जबकि, सुन्नी समुदाय के लोग बृहस्पतिवार को ईद मनाई।

Eid 2024: Prayers sought for peace in the country on Eid
मुसलमानों को ईद की मुबारकबाद देते हिंदू समाज के लोग। - फोटो : अमर उजाला

29 रमजान को चांद न दिखाई देने के कारण सभी लोग ईद बृहस्पतिवार को मान रहे थे। बुधवार देर रात शिया धर्मगुरुओं ने चांद देखने की तस्दीक के साथ ही बुधवार को ईद मनाने का एलान किया। सुबह नमाज के बाद लोग एक दूसरे के घर पहुंचे और ईद की मुबारकबाद दी। लोगों ने सेवई खिलाकर लोगों का मुंह मीठा किया। ईद की नमाज करेली, चक, दरियाबाद, करेलाबाग, बख्शी बाजार, इबादतखाना, कदम रसूल आदि जगहों पर पढ़ी गई।

दूसरी ओर सुन्नी समुदाय के लोगों ने बुधवार रात चांद देखा और एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद पेश की। साथ ही ईदगाह में विशेष इंतजाम किए गए। यहां बृहस्पतिवार को अकीदत के साथ नमाज अदा की गई। मरकजी चांद कमेटी कदीम के पदाधिकारियों व शहर काजी ने बताया कि ईद का चांद बुधवार को नजर आया है। ऐसे में सुन्नी समुदाय बृहस्पतिवार को ईद की नमाज अदा कर रहे हैं। इसके लिए तैयारियां मुकम्मल की गई है। चौक स्थित जामा मस्जिद में ईद की नमाज दो जमात में अदा कराई गई. 

Eid 2024: Prayers sought for peace in the country on Eid
ईद पर नमाज के बाद मुस्लिमों पर पुष्पवर्षा करते हिंदू समाज के लोग। - फोटो : अमर उजाला

बाजारों में पूरी रात रही चहल-पहल

मंगलवार को ईद का चांद न दिखने पर चौक व रोशनबाग के बाजारों में देर रात सन्नाटा पसर गया था। बुधवार को यहां के बाजारों में खासी भीड़ देखी गई। इसके साथ ही शॉपिग मॉल में भी खूब रौनक रही। मगरिब की नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे को चांद की मुबारकबाद दी और ईद की तैयारियों के लिए बाजारों का रुख किया। बाजार भी देर रात तक गुलजार रहे। लोगों ने घर की सजावट के सामान, बर्तन, कपड़े, मेकअप किट, टोपी, सेवई, सूतफेनी और खोवा आदि की खरीदारी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Eid 2024: Prayers sought for peace in the country on Eid
मुसलमानों को ईद की बधाई देते हिंदू समाज के लोग। - फोटो : अमर उजाला

ईदगाह में सुबह नौ बजे हुई नमाज

ईदगाह में ईद की नमाज सुबह नौ बजे हुई। यहां साफ-सफाई, पानी और सुरक्षा के इंतजाम को अंतिम रूप दिया गया। इसी तरह राजापुर जामा मस्जिद में सुबह आठ बजे, चौक जामा मस्जिद में सुबह साढ़े आठ बजे, खानकाह दायरा शाह अजमल में सुबह 10.30 बजे, शाही मस्जिद बहादुरगंज में सुबह आठ बजे, मक्का मस्जिद में सुबह आठ बजे, शाही मस्जिद दारागंज में सुबह आठ बजे और बड़ा ताजिया मस्जिद में सुबह आठ बजे नमाज अदा कराई गई। 

 

शिया समाज में भी हुई दो ईद

मंगलवार देर रात इमाम ए जुमा अल जमात सैयद हसन रजा जैदी व मदरसा अनवारूल उलूम के प्रधानाचार्य मौलाना सैयद जवाद हैदर जैदी ने शहर में ईद मनाने का एलान किया था, लेकिन इसका असर छिटपुट रहा। चक जामा मस्जिद, मस्जिदे खदीजा, मुसल्ल ए जीशान समेत कई मस्जिदों में ईद की नमाज हुई। दरियाबाद के इमामबाड़ा अरब अली खां में नमाज नहीं हुई। यहां बृहस्पतिवार को शिया समाज के लोग ईद मना रहे हैं।

विज्ञापन
Eid 2024: Prayers sought for peace in the country on Eid
लालगंज में रोजेदारों को ईद की मुबारकबाद देते राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी। - फोटो : अमर उजाला

राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने लालगंज में ईदगाहों पर पहुंचकर रोजेदारों और नमाजियों से मिलकर उन्हें ईद की मुबारक बाद दी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed