{"_id":"6a8c34fb38ee6c3e5a0494ab","slug":"fir-against-105-people-in-meja-over-allegations-of-religious-conversion-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट : मेजा में धर्म परिवर्तन के आरोप में 105 पर एफआईआर, हंगामे के बाद पुलिस ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट : मेजा में धर्म परिवर्तन के आरोप में 105 पर एफआईआर, हंगामे के बाद पुलिस ने की कार्रवाई
Mon, 24 Aug 2026 05:41 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 24 Aug 2026 05:41 PM IST
सार
मेजा क्षेत्र के कठौली (भवानीपुर) गांव में रविवार को चंगाई सभा में धर्म परिवर्तन के आरोप में पुलिस ने 105 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पांच नामजद हैं, बाकी अज्ञात।
विज्ञापन
Fir demo
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेजा क्षेत्र के कठौली (भवानीपुर) गांव में रविवार को चंगाई सभा में धर्म परिवर्तन के आरोप में पुलिस ने 105 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पांच नामजद हैं, बाकी अज्ञात। इससे पहले दोपहर में विहिप, बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी के पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, पांच लोगों को थाने में लाकर पूछताछ की गई। पुलिस ने बजरंग दल यमुनापार प्रयाग विभाग काशी प्रांत के संयोजक शुभम कुमार की तहरीर पर कठौली के ही सूबेदार, रेखा देवी व साधना और मांडा के राजापुर निवासी चंदा देवी, रन्नो देवी को नामजद करते हुए 100 अज्ञात पर एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
एफआईआर में शुभम कुमार ने आरोप लगाया कि वह कठौली के सूबेदार के घर पहुंचे तो वहां चंगाई सभा के दौरान धर्म परिवर्तन किया जा रहा था। पुलिस के पहुंचने के पहले 100 लोग भाग गए। मेजा एसीपी बृजेश पाठक ने बताया कि चंगाई सभा की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर गई थी। एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन