फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   High Court can cancel bail in cases of crimes that shock the conscience.

हाईकोर्ट : अंतरात्मा झकझोर देने वाले अपराध पर अदालतें रद्द कर सकतीं हैं जमानत

Tue, 03 Nov 2026 02:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 03 Nov 2026 02:14 PM IST
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति समीर गोपाल की एकल पीठ ने कहा कि सामान्य तौर पर जमानत मिलने के बाद उसे रद्द नहीं किया जाना चाहिए। लेकिन, अपराध के तथ्य इतने गंभीर हो कि वह अदालत की अंतरात्मा को झकझोर दें।

विज्ञापन
High Court can cancel bail in cases of crimes that shock the conscience.
इलाहाबाद हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति समीर गोपाल की एकल पीठ ने कहा कि सामान्य तौर पर जमानत मिलने के बाद उसे रद्द नहीं किया जाना चाहिए। लेकिन, अपराध के तथ्य इतने गंभीर हो कि वह अदालत की अंतरात्मा को झकझोर दें, आरोपी की रिहाई का समाज पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका हो तो अदालत जमानत रद करने की शक्ति का इस्तेमाल कर सकती है। न्याय के उद्देश्य को पूरा करने के लिए अदालतें ऐसी स्थिति में मूकदर्शक बनी नहीं रह सकतीं।

विज्ञापन


महोबा में पेट्रोल पंप कर्मचारी अमित कुमार वर्मा की हत्या के मामले में दो आरोपियों को मिली जमानत रद करने की मांग वाली अपीलों पर सुनवाई के दौरान यह टिप्पणी की।
विज्ञापन

महोबा निवासी हिरदेश कुमार ने भाई की हत्या मामले में विशेष अदालत की ओर से जुनैद खान उर्फ शिब्बू और अरशेल उर्फ अमान को दूसरी जमानत अर्जी पर दी राहत को चुनौती दी थी। दोनों आरोपियों की पहली जमानत अर्जी पहले ही खारिज हो चुकी थी। इसके बावजूद ट्रायल कोर्ट ने उन्हें दोबारा जमानत दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट ने पाया कि दूसरी जमानत अर्जियों पर ट्रायल कोर्ट ने अभियोजन के दो गवाहों की दर्ज गवाही के बाद विस्तृत आदेश पारित किए थे। अपील में ऐसा कोई तथ्य सामने नहीं आया जिससे साबित हो कि आरोपियों ने जमानत की शर्तों का उल्लंघन किया हो। इस आधार पर कोर्ट ने जमानत के खिलाफ दाखिल अपीलें खारिज कर दीं। साथ ही ट्रायल कोर्ट को मुकदमे का शीघ्र निस्तारण करने और किसी भी पक्ष को अनावश्यक स्थगन नहीं देने का निर्देश दिया।


यूपी में 131 केंद्रों पर हुई विशेष टीईटी परीक्षा

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से मंगलवार को विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित कराई जा रही है। इसके लिए प्रदेश में 6 मंडल मुख्यालय पर कुल 131 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें 1,06,537 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा चल रही है। परीक्षा दो पालियों में होनी है। पहली पाली की परीक्षा देखकर बाहर लौटे अभ्यर्थियों ने कहा की परीक्षा का जो पेपर बनाया गया था वह बहुत ही कठिन था गणित के जो प्रश्न बनाए गए थे वह बहुत ही कठिन थे। तमाम शिक्षकों ने इस परीक्षा को और सरल तरीके से कराए जाने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed