Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Indira Marathon begins; Commissioner flags it off; tracking is being done via RFID chips

इंदिरा मैराथन: सेना के धावक प्रदीप चौधरी ने मारी बाजी, महिला वर्ग में यूपी पुलिस की नीतू सिंह प्रथम

Thu, 19 Nov 2026 07:56 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 19 Nov 2026 07:56 AM IST
सार

41वीं अखिल भारतीय इनामी इंदिरा मैराथन के विजेता। मुंबई के प्रदीप चौधरी (बीच में) ने प्रथम, मुंबई के राज तिवारी ने द्वितीय और उत्तराखंड के निखिल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। यूपी पुलिस की नीतू सिंह बनी इंदिरा मैराथन की विजेताl प्रयागराज की रहने वाली है नीतू सिंह, मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में ही करती रही है प्रैक्टिसl

विज्ञापन
Indira Marathon begins; Commissioner flags it off; tracking is being done via RFID chips
इंदिरा मैराथन के विजेता - फोटो : Prayagraj

विस्तार

41वीं अखिल भारतीय इनामी इंदिरा मैराथन के विजेता मुंबई के प्रदीप चौधरी, दूसरे स्थान पर मुंबई के राज तिवारी और तीसरे स्थान पर उत्तराखंड के निखिल रहे। महिला वर्ग में यूपी पुलिस की नीतू ने बाजी मारीļ

विज्ञापन


शहर में बृहस्पतिवार सुबह 6:30 बजे आनंद भवन से मैराथन का शुभारंभ हुआ। मंडलायुक्त एम. लोकेश ने हरी झंडी दिखाकर धावकों को रवाना किया। सबसे पहले 42.195 किलोमीटर की फुल मैराथन शुरू हुई। इसके बाद 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन को रवाना किया गया। पूरे शहर का चक्कर लगाने के बाद नैनी के दांदूपुर से होते हुए फिर मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में पहुंचकर मैराथन की दौड़ पूरी होगी। यहां पर विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। 
विज्ञापन

मैराथन के मद्देनजर निर्धारित मार्गों पर यातायात डायवर्ट किया गया है। सुरक्षा और व्यवस्थाओं के लिए जगह-जगह स्वयंसेवकों और पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। साथ ही एंबुलेंस की व्यवस्था भी की गई है। धावकों की प्रगति और समय पर नजर रखने के लिए आरएफआईडी ट्रैकिंग चिप युक्त बिब नंबर दिए गए हैं। पूरे मार्ग पर कुल 16 बूथ तैयार किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहेगा हाफ मैराथन का मार्ग

हाफ मैराथन आनंद भवन से शुरू होकर बैंक रोड, तेलियरगंज कोल्ड स्टोरेज होते हुए महर्षि पतंजलि संस्थान पहुंचेगी। यहां से धावक बाएं मुड़कर म्योहाल चौराहा, धोबी घाट और हाईकोर्ट से गुजरेंगे। इसके बाद पत्थर गिरजाघर, मेडिकल चौराहा और सीएमपी कॉलेज से दाएं मुड़ेंगे। बैरहना होते हुए नए नैनी पुल के आगे से यू-टर्न लेकर स्टेडियम पहुंचेंगे।

868 धावकों ने कराया पंजीकरण

मैराथन के लिए बुधवार तक कुल 868 धावकों ने पंजीकरण कराया था। फुल और हाफ मैराथन के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से पंजीकरण किए गए। बुधवार को ऑफलाइन पंजीकरण के दौरान फुल मैराथन में 211 पुरुष और 19 महिलाओं ने पंजीकरण कराया। वहीं, हाफ मैराथन में 230 पुरुष और 39 महिलाओं ने पंजीकरण कराया। इससे पहले मंगलवार को कुल 369 धावकों ने पंजीकरण कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed