{"_id":"6a980dc4803001919c054105","slug":"kaushambi-firecracker-factory-explosion-at-bulldozer-rolls-over-multi-crore-empire-built-on-gunpowder-2026-09-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कौशांबी पटाखा फैक्टरी धमाका: बारूद से खड़ी की करोड़ों की सल्तनत पर चला बुलडोजर, ऊपरी मंजिल पर रहता था नौशाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशांबी पटाखा फैक्टरी धमाका: बारूद से खड़ी की करोड़ों की सल्तनत पर चला बुलडोजर, ऊपरी मंजिल पर रहता था नौशाद
Wed, 02 Sep 2026 05:26 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
Published by: Sharukh Khan
Updated Wed, 02 Sep 2026 05:26 PM IST
सार
प्रयागराज विकास प्राधिकरण और तहसील प्रशासन की टीम ने मंगलवार शाम को मुख्य आरोपी नौशाद के तीन मंजिला व्यावसायिक प्रतिष्ठान को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। नौशाद मनौरी रेलवे ओवर ब्रिज की सर्विस रोड पर इसी भवन में परिवार के साथ ऊपरी मंजिल पर रहता था।
विज्ञापन
kaushambi blast
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रयागराज में मनौरी पटाखा फैक्टरी हादसे के मुख्य आरोपी नौशाद अली और उसके बेटे आदिल ने बारूद से करोड़ों की सल्तनत तो खड़ी कर ली, लेकिन पटाखा फैक्टरी में विस्फोट के बाद इस सल्तनत को प्रशासन के बुलडोजर ने जमींदोज कर दिया गया।
प्रशासन ने सोमवार देर रात तक अवैध पटाखा गोदाम से सामान हटवाया और गोदाम को नष्ट कराया। मंगलवार को भी कार्रवाई जारी रही। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) की टीम ने आरोपी नौशाद के आलीशान मकान पर भी बुलडोजर चलाया।
कार्रवाई को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुटे रहे। कार्रवाई देर रात तक चलती रही। प्रशासनिक कार्रवाई के बीच नौशाद, उसके बेटे आदिल और परिवार के अन्य सदस्यों के नाम से तीन करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति होने का अनुमान लगाया गया है। हालांकि, संपत्तियों के वास्तविक मूल्य और स्वामित्व के बारे में कोई ठोस जानकारी जांच के बाद ही सामने आएगी।

अब प्रशासन संपत्ति के स्रोत और पटाखा कारोबार से अर्जित धन की भी पड़ताल कर रहा है। मनौरी बाजार में परिवार के पांच पटाखा गोदाम होने की जानकारी सामने आई है। इसके अलावा मनौरी रेलवे स्टेशन के पास ओवरब्रिज के नीचे एक आलीशान मकान भी बनाया गया था। परिवार के पास डीजे की कई गाड़ियों के साथ लग्जरी वाहन होने की बात भी सामने आई है।
जो प्रतिष्ठान ध्वस्त हुआ उसकी ऊपरी मंजिल पर परिवार के साथ रहता था आरोपी नौशाद
प्रयागराज विकास प्राधिकरण और तहसील प्रशासन की टीम ने मंगलवार शाम को मुख्य आरोपी नौशाद के तीन मंजिला व्यावसायिक प्रतिष्ठान को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। नौशाद मनौरी रेलवे ओवर ब्रिज की सर्विस रोड पर इसी भवन में परिवार के साथ ऊपरी मंजिल पर रहता था। नीचे बेटे आदिल के नाम पर डीजे बुकिंग, दूल्हा घर नाम से कपड़ों का शोरूम और पटाखे की दुकान संचालित करता था।

कितना था बारूद, अब तक जांच न सकी पुलिस
मनौरी बाजार में विस्फोट आबादी के बीच चल रहे पटाखा पटाखा कारोबार की खतरनाक तस्वीर सामने लेकर आया है। हादसे के बाद मौके पर भारी मात्रा में पटाखे और विस्फोटक सामग्री मौजूद होने की बात सामने आई है लेकिन पुलिस अभी तक उसकी मात्रा कितनी थी इसकी जानकारी नहीं जुटा पाई है।

एसपी सत्यनारायण ने बताया कि हादसे में बारूद की मात्रा जांच के बाद स्पष्ट हो सकेगी। हादसे के बाद जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि पटाखे और विस्फोटक सामग्री कहां से लाए गए। कितना भंडारण था और इसके लिए क्या अनुमति थी। आबादी के बीच इतनी बड़ी मात्रा में ज्वलनशील सामग्री रखने और सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
कौशाम्बी के अवैध पटाखा फैक्टरी धमाके में दो और लोगों की मौत
कौशाम्बी के महमूदपुर मनौरी गांव में सोमवार को अवैध पटाखा फैक्टरी में हुए भीषण विस्फोट में दो और लोगों की मौत हुई है। लापता दिव्यांग मजदूर के शव के अवशेष से मंगलवार को उसकी पहचान हुई। एक राजमिस्त्री ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों की संख्या 13 हो गई है। उधर, मुख्य आरोपी नौशाद मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया। उसके व्यावसायिक प्रतिष्ठान को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया है।

चरवा कोतवाली इलाके के पक्सराई गांव निवासी सुनील कुमार कुशवाहा (32) घटनास्थल के पास स्थित बूंदी कारखाने में मजदूरी करते थे। वह एक पैर से दिव्यांग थे। हादसे के बाद से लापता थे। सोमवार को मलबे में कुछ क्षत-विक्षत अंग मिले थे। उन्हें मोर्चरी में रखवाया गया था। मंगलवार को सुनील के पैर की मुड़ी हुई अंगुलियां देखकर पिता ने बेटे की पहचान की।
वहीं, विस्फोट में गंभीर रूप से घायल पड़ोसी राजमिस्त्री राजेश कुमार (35) ने प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में दम तोड़ दिया। इधर, पुलिस ने फरार मुख्य आरोपी नौशाद अली को मंगलवार सुबह मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, घेराबंदी के दौरान नौशाद ने फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। उसके कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद हुए।
इसके साथ ही एक दिन पहले हिरासत में ली गई घटना की अन्य आरोपी शबाना और साइना को जेल भेज दिया गया। दोनों नौशाद के भाई शकील की पत्नी और बेटी हैं। शकील समेत तीन अन्य फरार आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
पिपरी थाना प्रभारी समेत सात पुलिसकर्मी निलंबित
एयरफोर्स स्टेशन जैसे संवेदनशील इलाके में भारी-भरकम विस्फोटक जमा होने के मामले में पुलिस पर भी कार्रवाई हुई। आईजी अजय कुमार मिश्र ने समय रहते कार्रवाई न करने पर पिपरी थाना प्रभारी विकास सिंह, चायल चौकी इंचार्ज अमित द्विवेदी, चरवा चौकी प्रभारी विनय सिंह, महगांव चौकी प्रभारी अजीत कुमार सिंह, सैनी चौकी प्रभारी अभिषेक गुप्ता, बिदांव चौकी प्रभारी मनीष पाल, तत्कालीन पिपरी थाना प्रभारी शिवचरण राम को निलंबित कर दिया है।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। सभी आरोपियों पर रासुका के तहत कार्रवाई होगी। इनकी संपत्तियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई के साथ अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया जा रहा है।- डॉ. अमित पाल, डीएम
मुठभेड़ में मुख्य आरोपी नौशाद को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके परिवार की दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों को जेल भेजा गया है। फरार आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। आरोपियों की संपत्तियों को चिह्नित किया जा रहा है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। सत्यनारायण, एसपी